फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: तमिलनाडु चुनाव के लिए पलानीस्वामी ने भरी हुंकार, नए लोगो और नारे के साथ CM स्टालिन को दी चुनौती

Sat, 05 Jul 2025 01:24 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एआईएडीएमके ने अपनी तैयारी तेज कर ली है। इसके तहत पार्टी के महासचिव एडप्पडी के पलानीस्वामी ने चेन्नई में पार्टी मुख्यालय से नया प्रचार अभियान शुरू किया। एआईएडीएमके 'जनता की रक्षा करें, तमिलनाडु को बचाएं' नारे के साथ सात जुलाई से कोयंबटूर से राज्यव्यापी यात्रा शुरू करेगी, जो पहले चरण में 8 जिलों को कवर करेगी।

विज्ञापन
 एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पडी के पलानीस्वामी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। आरोप-प्रत्यारोप भी अपने चरम पर है। इसी बीच एआईडीएमके ने भी चुनावी रण में अपनी तैयारी दिखाई है। एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पडी के पलानीस्वामी ने शनिवार को 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी। पार्टी मुख्यालय एमजीआर मलिगै से उन्होंने अभियान का नया लोगो और नया नारा जारी किया है।

विज्ञापन


पलानीस्वामी ने घोषणा की कि उनका राज्यव्यापी अभियान नए नारे 'जनता की रक्षा करें, तमिलनाडु को बचाएं' सात जुलाई से कोयंबटूर से शुरू होगा। पहले चरण में यह अभियान आठ जिलों को कवर करेगा। इस अभियान के लिए जारी नए लोगो में दो पत्तियों के साथ एआईएडीएमके का झंडा, एक उठी हुई मुट्ठी (क्रांति का प्रतीक), और दो नारे जिसका मतलब है कि क्रांतिकारी तमिलों के विद्रोह की यात्रा और आइए तमिलनाडु को बचाएं, आइए लोगों को बचाएं' शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें:- Raj Uddhav Thackeray: क्या राजनीतिक रूप से एक हो पाएंगे राज-उद्धव, कैसे हुई साथ आने की शुरुआत; अब आगे क्या?
विज्ञापन


सीएम स्टालिन पर साधा निशाना

इस एलान के साथ ही पार्टी प्रमुख पलानीस्वामी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेरारिग्नर अन्ना, एमजीआर और अम्मा ने हमेशा जनता के लिए काम किया। एआईएडीएमके उन्हीं के रास्ते पर चल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री स्टालिन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि मैं अब जाकर जनता से मिल रहा हूं। लेकिन सच्चाई यह है कि वे जो मेरे बारे में कहते हैं, असल में वह खुद पर लागू होता है। मैं तो हमेशा जनता के बीच रहता हूं।

चुनाव के लिए पलानीस्वामी का साफ संदेश
साथ ही पलानीस्वामी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक प्रचार यात्रा नहीं है, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक उद्देश्य भी है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है इस दुष्ट सरकार को हटाना। उन्होंने सभी समान विचारधारा वाले दलों से डीएमके को हराने के लिए एकजुट होने की अपील की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Uddhav Thackeray: 'हम साथ आए हैं, हम साथ रहेंगे', राज ठाकरे के साथ 20 साल बाद मंच साझा करने पर बोले उद्धव

तमिलनाडु चुनाव में एनडीए गठबंधन में भूमिका पर जोर
उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि तमिलनाडु में एनडीए गठबंधन का नेतृत्व एआईएडीएमके करेगी और पलानीस्वामी ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। इसके सात ही पार्टी प्रवक्ता कोवई सत्यन ने भी अमित शाह की बातों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा-एआईएडीएमके गठबंधन मजबूत है और राज्य का नेतृत्व एक बार फिर एडप्पडी के. पलानीस्वामी करेंगे। गौरतलब है कि पलानीस्वामी का यह चुनावी अभियान तमिलनाडु की राजनीति में एक नई हलचल पैदा कर रहा है और 2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारी का बिगुल बज चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें