फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TN Polls: DMK की 'इल्लाथारसी' योजना पर पलानीस्वामी का हमला; कहा- महिलाओं के ₹8000 कूपन में छुपा कमीशन का खेल

Mon, 30 Mar 2026 10:47 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

एआईएडीएमके महासचिव ए. पलानीस्वामी ने डीएमके की ‘इलाथरासी’ योजना पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं को दिए जाने वाले 8,000 रुपये के कूपन में असल में कमीशन कमाने का उद्देश्य छिपा है।
विज्ञापन
एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पडी के पलानीस्वामी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएडीएमके महासचिव एडप्पडी के पलानीस्वामी ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) द्वारा महिलाओं को 8,000 रुपये का कूपन देने की घोषणा की ‘इलाथरासी’ योजना पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह योजना असल में कमीशन कमाने के लिए तैयार की गई है।

विज्ञापन


पलानीस्वामी ने रविवार को राधापुरम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी रैली में कहा कि डीएमके की इस योजना से जनता को फिर से बेवकूफ बनाया जाएगा। उन्होंने डीएमके सरकार पर भ्रष्टाचार और जनता के कल्याण से अधिक लूट-खसोट को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। पलानीस्वामी का कहना है कि कूपन मिलने के बाद लोगों को निर्दिष्ट ब्रांड के उत्पाद ही खरीदने होंगे और कूपन वितरित करने वाला डीएमके का व्यक्ति कमीशन लेने के बाद ही इसे देगा।

DMK ने घोषणापत्र में शामिल किए कई वादे
एम के स्टालिन ने घोषणा की थी कि इस कूपन का उपयोग टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मिक्सी, माइक्रोवेव और इंडक्शन चूल्हा खरीदने या बदलने के लिए किया जा सकता है। एआईएडीएमके द्वारा प्रस्तावित कल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि पार्टी ने पहले 1,500 रुपये का लाभ राशि बाद में इसे 2,000 रुपये तक बढ़ाया है। उन्होंने मछुआरों के लिए फिशिंग बैन के दौरान 12,000 रुपये की सहायता देने की भी योजना का हवाला दिया, जिसे DMK ने अपने घोषणापत्र में शामिल किया है।
विज्ञापन


पलानीस्वामी ने DMK पर 2021 विधानसभा चुनावों में किए गए 525 वादों में से एक-चौथाई भी पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा डीजल और पेट्रोल की कीमतें नहीं घटाईं, गैस सब्सिडी नहीं दी और छात्रों के शिक्षा ऋण माफ नहीं किए गए। उन्होंने डीएमके पर एआईएडीएमके की घोषणाओं को कॉपी कर अपना दिखाने का भी आरोप लगाया और पूछा कि यदि पहले पूरा नहीं किया गया, तो अब कैसे पूरा होगा।

पलानीस्वामी ने 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए AIADMK के प्रमुख प्रस्ताव भी पेश किए। इसमें शहरों में पुरुषों के लिए मुफ्त बस यात्रा, फैमिली कार्ड धारकों को फ्रिज, मुफ्त दाल और तेल की आपूर्ति और महिलाओं के लिए चेनई एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अम्मा टू-व्हीलर योजना के तहत 25,000 रुपये की सब्सिडी शामिल हैं।
विज्ञापन


अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें