फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बोली पाकिस्तानी नागरिक- आपको क्या कहूं, सुपरवुमेन या भगवान?

Fri, 28 Jul 2017 10:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान पर एक बार फिर उदारता दिखाई है। इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन को निर्देश देते हुए सुषमा ने कहा कि वो उस पाकिस्तानी नागरिक को वीजा जारी करे जो भारत में अपना इलाज करवाना चाहता है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी नागरिक हिजाब आसिफ ने सुषमा से भारत में अपना इलाज करवाने की मांग की थी। जिसके बाद सुषमा ने हाई कमीशन को हिजाब की मदद करने का निर्देश दिया। जिसके बाद हाईकमीशन ने ट्वीट करके बताया कि वो हिजाब से संपर्क में हैं और उनके आवेदन पर काम कर रहे हैं। 

कुछ हफ्ते पहले विदेश मंत्री ने कहा था कि भारत में चिकित्सा उपचार के लिए वीजा मांगने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को उनके वीजा आवेदनों के साथ पाक पीएम के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज का सिफारिश पत्र साथ होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैम आपको क्या कहूं, सुपरवुमैन या भगवान!

sushma swaraj
आसिफ ने ट्वीट करके लिखा था कि इस्लामाबाद में DHC से संपर्क करने पर पता चला कि सब कुछ आपके हाथ में हैं। अगर आप इजाजत दें तो हमारा इलाज हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीज लीवर की गंभीर बीमारी से लड़ रहा है और उसे भारत में इलाज की जरूरत है। 

सुषमा की ओर से वीजा देने के निर्देश पर आसिफ ने ट्वीट किया और लिखा कि मैम मैंं आपको क्या कहूं, सुपरवुमेन या भगवान, मेरे पास शब्द नहीं हैं। हम आपसे प्यार करते हैं मैम। एक अन्य ट्वीट में आसिफ ने कहा कि मेरा दिल आपके लिए है और वह धड़क रहा है, जबकि पाकिस्तान उसके बिल्कुल हकदार नहीं है। उन्होंने कहा यहां से आपके लिए बहुत सारा प्यार और सम्मान ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें