फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक युवक के ट्वीट पर विदेश मंत्री का जवाब, तुम्हें कभी नाउम्मीद नहीं होने देगा भारत

Mon, 27 Nov 2017 05:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान युवक शाहजैब इकबाल की मेडिकल वीजा हासिल करने की आखिरी उम्मीद खत्म नहीं होने दी।
विज्ञापन


उक्त युवक ने अपने भाई के लिवर ट्रांसप्लांट की जानकारी देते हुए सुषमा को संबोधित ट्वीट के जरिए कहा था कि अल्लाह के बाद आप ही हमारी आखिरी उम्मीद हैं।

इस पर सुषमा ने न सिर्फ युवक को ट्वीट के जरिए मेडिकल वीजा जारी करने के निर्देश जारी किए जाने की जानकारी दी, बल्कि यह भी लिखा कि भारत तुम्हें कभी नाउम्मीद नहीं होने देगा।

दरअसल दोनों देशों के बीच अरसे से जारी कूटनीतिक जंग के बावजूद सुषमा ने जरूरतमंद खासतौर से मेडिकल वीजा की इच्छुक जरूरतमंदों को निराश नहीं किया है। इस मुद्दे पर मानवीय दृष्टिकोण को सर्वोपरि रखते हुए सुषमा ने महज ट्वीट के जरिए मदद मांगने वालों की फौरन मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में जब इकबाल ने अपने भाई के भारत में लिवर ट्रांसप्लांट के लिए मेडिकल वीजा दिलाने में मदद मांगी तो वह हमेशा की तरह आगे आईं।

खासतौर पर जब उक्त युवक ने सुषमा को अल्लाह के बाद आखिरी उम्मीद बताई तो विदेश मंत्री की ओर से फौरन कार्रवाई की गई।

इस क्रम में सुषमा ने एक अन्य पाकिस्तानी महिला किश्वर सुल्ताना को मेडिकल वीजा दिए जाने की जानकारी दी। इस महिला को नोएडा के एक अस्पताल में अपना लिवर ट्रांसप्लांट कराना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें