फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने पहली बार भेजा हिंदू जासूस, ब्लास्ट के लिए पहुंचा आरडीएक्स

Sat, 20 Aug 2016 08:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जयपुर
विज्ञापन
जासूस
विज्ञापन
राजस्थान में भारत-पाक सीमा से सटे जैसलमेर जिले से पाकिस्तानी जासूस को धर लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि वह इस सीमा पर अलग-अलग जगह से अब तक 35 किलो आरडीएक्स भारत में बम ब्लास्ट के लिए पहुंचा चुका है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आईबी, रॉ और राजस्थान के इंटेलिजेंस एजेंसी ने इस जासूस को पकड़ा है और उसके नेटवर्क का भी भांडाफोड़ किया है। जासूस से दो मोबाइल, कई पाकिस्तानी सिम कार्ड, माइक्रो एसडी कार्ड, सैन्य ठिकानों के नक्शे और डायरी मिली है। 

डायरी में जासूसी के बदले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से राशि का लेन-देन लिखा हुआ है, वहीं एसडी कार्ड में सामरिक महत्व के दस्तावेज, रक्षा सूचनाएं व कई रक्षा वाहनों के फोटोज मिले हैं। इधर, सीमावर्ती क्षेत्र से दो लोगों को और हिरासत में लेने की सूचना है। यह पहला मौका है जब पाकिस्तान ने एक हिंदू जासूस भेजा है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जानकारी के अनुसार जासूस नंदलाल महराज की उम्र 26 साल है और वह पाकिस्तान के सांगढ़ जिले में खीपर का रहने वाला है। नंदलाल मुनाबाव से वैध पासपोर्ट और वीजा के जरिए थार एक्सप्रेस से पांच अगस्त को भारत पहुंचा था। 
 
विज्ञापन

17 अगस्त को होटल से पकड़ा गया था

डेमो पिक
आईबी ने 17 अगस्त को उसे होटल से पकड़ा था, लेकिन गिरफ्तारी को सार्वजनिक नहीं किया गया था। राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि नंदलाल पहले भी वीजा लेकर राजस्थान आता रहा है और लोगों को यहां की सूचना देने के बदले वह पैसे भी देता था। वह पाकिस्तानी एजेंट के रूप में काम कर रहा था।

सूत्रों ने बताया कि बरामद हुई डायरी से जानकारी मिली है कि कब-कब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इसके खाते में पैसे डालती थीं। आईएसआई भी 10 से लेकर 70 हजार रुपये तक देती थी। भारत की खुफिया एजेंसियां नंदलाल से पूछताछ के जरिए जानने का प्रयास कर रही हैं कि उसके हाथ से निकला आरडीएक्स कहां-कहां पहुंचा है। सूत्रों ने बताया कि नंदलाल के साथी उसकी गिरफ्तारी की सूचना के बाद से फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें