फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: न्हावा शेवा बंदरगाह पर 12 करोड़ के पाकिस्तानी सौंदर्य प्रसाधन और सूखे खजूर जब्त, दो गिरफ्तार

Sat, 13 Sep 2025 11:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Maharashtra: डीआरआई ने नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर पाकिस्तान से भेजे गए 12 करोड़ रुपये मूल्य के सौंदर्य प्रसाधन और सूखे खजूर जब्त किए। ये माल यूएई के नाम पर झूठे दस्तावेजों के जरिए भेजा गया था। इस तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक सीमा शुल्क एजेंट भी शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एडॉब स्टॉक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर पाकिस्तान से आए करीब 12 करोड़ की कीमत के सामान से भरे 28 कंटेनर जब्त किए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तारभी किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, ये कंटेनर सौंदर्य प्रसाधन और सूखे खजूर से भरे हुए थे, जिन्हें दुबई के जेबेल अली बंदरगाह के जरिए इस तरह भेजा गया था कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मूल का दिखाया जा सके। लेकिन वास्तव में उनका संबंध पाकिस्तान से था। 

ये भी पढ़ें: कुकी विधायकों ने पीएम नरेंद्र मोदी को सौंपा ज्ञापन, अलग विधानसभा और केंद्र शासित प्रदेश की मांग की
विज्ञापन


'ऑपरेशन डीप मैनीफेस्ट' नाम के अभियान के तहत देश की शीर्ष तस्करी-रोधी एजेंसी ने करीब 800 टन माल जब्त किया है। इस सामान को तीन भारतीय आयातकों ने खरीदा था, जो सरकार के पाकिस्तान-मूल के सामान के आयात पर रोक के नियमों का उल्लंघन है।  

डीआरआई ने बताया कि माल के असली स्रोत को छिपाने के लिए पाकिस्तान, भारत और यूएई के नागरिकों ने मिलकर जालसाजी की। एक दुबई में में रहने वाले भारतीय व्यक्ति सूखे खजूर के पारगमन के लिए नकली चालान बनाए और अपनी कंपनियों का उपयोग कर समुद्री मार्ग को छिपाया। यह व्यक्ति कमीशन पर काम करता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'किसी भी दल ने लिखित में बहिष्कार नहीं किया..', तीन विधेयकों की जेपीसी जांच पर बोले लोकसभा अध्यक्ष

भारत से पाकिस्तान की ओर पैसे भेजने की भी व्यवस्था की गई थी। इसकी आपूर्ति करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। एक सीमा शुल्क एजेंट को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसने माल की उत्पत्ति गलत बताकर पाकिस्तान से सौंदर्य प्रसाधन तस्करी कराने में मदद की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें