पाकिस्तान ने एक बार फिर भारतीय मछुआरों को अगवा कर लिया है। सूत्रों के अनुसार अगवा किए गए मछुआरों की संख्या 36 के करीब है। अगवा किए जाने के समय यह मछुआरे 6 नावों पर सवार थे।
पाकिस्तान की पाकिस्तान मरीन सिक्यॉरिटी एजेंसी ने मछुआरों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास से अगवा किया है,जहां वह मछली पकड़ने गए थे।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार जिन मछुआरों को अगवा किया गया है,उनकी सभी छह नावें पोरबंदर में रजिस्टर्ड हैं।