फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट हमला: वायुसेना स्टेशन पर हमले का पाकिस्तानी हैंडलर आतंकी घोषित, सरकार का बड़ा फैसला

Tue, 12 Apr 2022 07:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गृह मंत्रालय ने कहा कि जान पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ‘लॉन्चिंग पैड’ से काम करना जारी रखे हुए है और वह भारत में हमलों की योजना के तहत आतंकवादियों की भर्ती करने में लगातार शामिल रहा है।
विज्ञापन
आतंकवादी डेमो। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने 2016 में पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हुए आतंकवादी हमले के पाकिस्तानी आका अली काशिफ जान को लेकर बड़ा फैसलर किया है। सरकार ने हमले के पाकिस्तानी हैंडलर काशिफ को आतंकवादी घोषित कर दिया है। जान उर्फ जान अली काशिफ तीसरा आतंकी है, जिसे केंद्र सरकार ने पिछले पांच दिनों में आतंकवादी घोषित किया है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि जनवरी 2016 में पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हुए आतंकी हमले का आका अली काशिफ जान था। इस हमले में सात सुरक्षाकर्मियों और एक आम नागरिक की जान चली गई थी। जान पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दर्ज किए गए और इसकी जांच के दायरे वाले विभिन्न मामलों में भी आरोप है। इन मामलों में उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।

गृह मंत्रालय ने कहा कि जान पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ‘लॉन्चिंग पैड’ से काम करना जारी रखे हुए है और वह भारत में हमलों की योजना के तहत आतंकवादियों की भर्ती करने में लगातार शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें