फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी विदेश सचिव ने जामा मस्जिद में अदा की ईद की नमाज, मोदी-इमरान मुलाकात पर अटकलें

Wed, 05 Jun 2019 10:10 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश सचिव सोहेल महमूद - फोटो : ANI
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश सचिव सोहेल महमूद मंगलवार की रात तीन दिन की निजी यात्रा पर यहां पहुंचे और बुधवार को उन्होंने दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की। राजनयिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अप्रैल के मध्य में इमरान खान की सरकार में पाकिस्तान के विदेश सचिव बनने से पहले महमूद भारत में अपने देश के उच्चायुक्त थे। अभी हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि अपनी निजी यात्रा के दौरान वह भारत के किसी अधिकारी या नेता से मिलेंगे या नहीं। सूत्रों ने कहा कि महमूद के बच्चे यहां पढ़ रहे थे और वह अपने परिवार को ले जाने के लिये यहां आए हैं। 

महमूद का दौरा यद्यपि निजी है लेकिन यह उन कयासों के बीच हो रहा है जिनके मुताबिक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान के बीच मुलाकात की संभावना है। 
विज्ञापन


मोदी और खान दोनों का 13-14 जून को वार्षिक एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। 

पुलवामा हमले और उसके बाद भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में की गई हवाई कार्रवाई और उसके अगले दिन पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। 

रिश्तों पर जमी बर्फ को पिघलाने के प्रयास के तहत खान ने 26 मई को मोदी से फोन पर बात की थी और क्षेत्र में शांति व संपन्नता के लिए साथ मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की थी। 

14 अप्रैल को पाकिस्तान लौटने से पहले महमूद ने पीटीआई से कहा था कि एक-दूसरे की चिंताओं को समझने और क्षेत्र में शांति, समृद्धि तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत-पाकिस्तान के बीच सतत बातचीत एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान को आशा है कि भारत में लोकसभा चुनाव, 2019 समाप्त होने के बाद दोनों देशों के बीच बातचीत फिर से शुरू होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें