फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रावी नदी में बीएसएफ ने पकड़ी पाकिस्तानी नाव

Tue, 04 Oct 2016 02:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
पंजाब के पठानकोट सेक्टर में एक पाकिस्तानी नाव को बीएसएफ के अधिकारियों ने अपने कब्जे में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक हमने एक खाली पाकिस्तानी नाव पकड़ी है जो रावी नदी में अंतरराष्ट्रीय सीमा से बहकर आई थी।
विज्ञापन


अधिकारियों का मानना है कि रावी नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से पठानकोट सेक्टर में ये नाव आ गई है। विशेषज्ञों को मानना है कि इस नाव को जानबूझकर छोड़ा गया है। वहीं स्थानीय महिलाओं के मुताबिक उन्होंने वोट से कुछ संदिग्ध लोगों को भी उतरते हुए देखा है।

बता दें कि भारत पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहे तनाव की वजह से इंटेलीजेंस ने सूचना दी थी कि दो पाकिस्तानी नाव भारत की ओर आ रही हैं। इस जानकारी के बाद कोस्टगार्ड्स को अलर्ट पर कर दिया गया था। इंटेलीजेंस ने दावा किया था कि ये नाव कराची के बंदरगाह से रवाना हुई थीं। इंटेलीजेंस ने ये भी स्पष्ट किया था कि उन दो नावों में से एक में खराबी आने की वजह से वो नाव पाकिस्तानी समुद्री सीमा से बाहर नहीं निकल सकी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

2 अक्टूबर को गुजरात में पकड़ी पाकिस्तानी नाव

- फोटो : DEMO
इससे पहले दो अक्टूबर को गुजरात में भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाईअलर्ट और कड़ी सुरक्षा चौकसी के बीच कोस्ट गार्ड ने पाकिस्तानी बोट और उसमें सवार 9 लोगों को हिरासत में लिया था। इस कार्रवाई के बाद कोस्टगार्ड के अधिकारी पाकिस्तानी नागरिकों से पूछताछ कर रहे हैं।

पाकिस्तानी बोट को कोस्टगार्ड के आईसीजी बोट ने 2 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10.15 बजे अपने कब्जे में लिया था। गिरफ्तार किए गए 9 पाकिस्तानी खुद को मछुआरा बता रहे हैं। बताया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय तनाव की वजह से खुफिया एजेंसी के अधिकारी भी गिरफ्तार पाकिस्तानियों से पूछताछ कर सकते हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से परोक्ष युद्ध जारी रहने की आशंका के कारण केंद्र सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़े राज्यों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा है। इसके अलावा देश भर में पहले ही हाईअलर्ट घोषित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें