फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान लगाएगा भारत से भी ऊंचा झंडा

Fri, 07 Jul 2017 12:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां एक ओर भारत अपने सबसे ऊंचे तिरंगे को हो रहे नुकसान को लेकर परेशान है, वहीं पाकिस्तान ने देश का सबसे ऊंचा झंडा लगाने की बात कही है। पाकिस्तान जल्द ही वाघा बॉर्डर पर 400 फीट ऊंचा झंडा लगाएगा। भारत ने 350 फीट की ऊंचाई पर अटारी पर तिरंगा फहराया था, लेकिन तेज हवाओं के कारण झंडा कई बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने इलाके में पेड़ों की कटाई शुरु कर दी है। अगर पाकिस्तान अपना झंडा लगाता है, तो यह दुनिया का आठवां सबसे ऊच्चा झंडा होगा। 

गौरतलब है कि भारत ने इस साल 5 मार्च को अटारी पर अपना तिरंगा फराया था, लेकिन तेज हवाओं के कारण दूसरे दिन ही क्षतिग्रस्त होने के कारण तिरंगे को बदलना पड़ा था। उस वक्त से अब तक 5 बार तिरंगे को बदला जा चुका है। यहीं नहीं पिछले तीन महीने से पोल पर तिरंगा लगा तक नहीं है। 
विज्ञापन


बीएसएफ के पूर्व इंस्पेक्टर जनरल डीएस सारन ने कहा, ' इसके पीछे कोई और वजह नहीं बल्कि मानसिक वजह है। बॉर्डर पर लगे तिरंगे को लाहौर से भी देखा जा सकता है, कहीं न कहीं पाकिस्तान को यह बात परेशान करती है और यहीं वजह है कि पाक वाघा बॉर्डर पर झंडा लगा रहा है। '
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें