Bengaluru metro services stopped temporarily
- फोटो : social media
बंगलुरु मेट्रो में साइनबोर्डो पर हिंदी भाषा का इस्तेमाल करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मेट्रो कर्मचारियों के विरोध की वजह से मेट्रो सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। गुरूवार को गुस्साए मेट्रो वर्करों ने पुलिस अफसर की पिटाई की।
दरअसल, मामला यह है कि कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ता अंग्रेजी और कन्नड़ के साथ हिंदी का मेट्रो बोर्डों पर इस्तेमाल किए जाने का बड़े जोर-शोर से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके साथ कार्यकत्ताओं ने बंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (बीएमआरसीएल) से मेट्रो स्टेशनों पर लगाए गए हिंदी साइन बोर्डों को हटाने की धमकी तल दे डाली थी।
उनका कहना था कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह उन सभी 40 मेट्रो स्टेशनों पर लगे हिंदी साइन बोर्डों को बर्बाद कर देंगे। विरोध को मद्देनजर रखते हुए मेट्रो संचालन मामले को गंभीरता से ले रहा है। हालांकि मेट्रो वर्कर इसका विरोध कर रहे हैं।
#WATCH Bengaluru metro workers thrashed a police officer yesterday; metro services stopped temporarily today due to protest by workers pic.twitter.com/XNtoMaDNaa
— ANI (@ANI_news) 7 July 2017
मामले में बंगलुरु मेट्रो संचालन को कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने 48 घंटे में इन सभी इन सभी हिंदी साइनबोर्डों को हटाने की धमकी दी थी। उनका कहना था कि अगर ऐसा नही किया गया तो वह सारे हिंदी साइनबोर्डों को कालिख पोत कर तबाह कर देंगे।