फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरहान की मौत के बाद साइबर स्पेस में प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा पाकिस्तान

Tue, 19 Jul 2016 04:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हिजबुल का कमांडर बुरहान वानी मुठभेड़ में मारा गया। - फोटो : self
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर आधी से अधिक प्रतिक्रियाएं 'अज्ञात' लोकेशन्स से आईं। इसके चलते सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। 
विज्ञापन


8 जुलाई से 14 जुलाई के बीच ट्विटर, फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के 1.26 लाख के सैंपल में 54,285 (45 प्रतिशत) रेस्पांस के लोकेशंस का पता नहीं चल पाया है। इनमें से 49,159 (40 प्रतिशत) रेस्पांस भारत से थे, जबकि 10,110 (8 प्रतिशत) पाकिस्तान से थे।   

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, 'यह चिंताजनक है क्योंकि यह साइबर स्पेस में प्रॉक्सी वॉर का संकेत है। लोग सोशल मीडिया में ट्वीट और कमेंट के जरिए परेशानियों को बढ़ा रहे हैं और इसकी कोई जवाबदेही नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया पर बैन को लेकर सरकार की आलोचना

आतंक का पोस्टर ब्वॉय था बुरहान - फोटो : Amar Ujala
अधिकारियों ने कहा कि जिन्होंने कमेंट किए हैं उन्होंने अपने लोकेशन्स स्विच ऑफ कर रखे हैं ताकि उन्हें ढूंढ़ा न जा सके। यह विश्लेषण उस समय आया है जब अखबारों और टीवी पर बैन को लेकर सरकार की आलोचना हो रही है। इसके साथ ही घाटी में इंटरनेट, टेली कम्युनिकेशन्स और केबल टीवी सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई। 

गौरतलब है कि कश्मीर में बड़े पैमाने पर हिंसा के बाद केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया। रिपोर्ट में पाया गया है कि बाकी के रेस्पांस अमेरिका (3,246), ब्रिटेन (1,463), यूएई (849), ऑस्ट्रेलिया (472), कनाडा (406), सऊदी अरब (402) और चीन (394) से आए हैं। 

सोशल मीडिया को ट्रैक कर रहे अधिकारी इसे एक टेस्ट केस के तौर देख रहे हैं। 22 वर्षीय वानी को घाटी में आतंक को पॉपुलर बनाने के लिए जाना जाता था। सोशल मीडिया के जरिए युवाओं में उसने अपनी छवि बनाई। सूत्रों का कहना है कि एनकाउंटर में उसके मारे जाने के तुरंत बाद ही #BurhanWani, #PakistanstandswithKashmir और #KashmirUnrest जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें