फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजफायर उल्लंघन तोड़ भारतीय क्षेत्र में आतंकवादियों की घुसपैठ बढ़ा रहा पाक: विदेश मंत्रालय 

Thu, 07 Jun 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान ने 2018 में अबतक 1 हजार से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि 'सीमा पार से सीजफायर उल्लंघन करके पाकिस्तान भारतीय सीमा में आतंकवादियों की घुसपैठ को बढ़ा रहा है।'

विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने 16 मई को रमजान के दौरान कार्रवाई रोकने का निर्णय लिया था। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार से आतंकवाद फैलाने और सीजफायर उल्लंघन करने में कोई विराम नहीं दिखा। ऐसे में केंद्र सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि अगर पाक की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन जारी रहा तो कड़ा जवाब  दिया जाएगा।
 

गौरतलब है कि इस साल अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) व एलओसी पर पाकिस्तान की गोलाबारी में मरने वालों की संख्या 46 तक पहुंच गई है। इनमें 20 सुरक्षा बलों के जवान शामिल हैं। पिछले महीने 15 से 23 मई तक कठुआ, सांबा व जम्मू जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी में बीएसएफ के दो जवान, एक बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


अगवा भारतीयों की वापसी के लिए बातचीत जारी

उन्होंने बताया कि 'बगलान प्रांत से अगवा हुए 7 भारतीयों की सकुशल वापसी के लिए भारत अफगानिस्तान सरकार से बातचीत कर रहा है। अगले हफ्ते विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अगवा भारतीयों के परिवारों से मुलाकात करेंगी।' मालूम हो कि तालिबान द्वारा अगवा किए गए भारतीय इंजीनियरों को रिहा करवाने में भारत सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। सुषमा स्वराज ने भी इस मामले पर पैनी नजर बनाई हुई है।

जिनपिंग मोदी के मुलाकात

रवीश कुमार ने बताया कि 9 जून को चीन में होने जा रही शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्र प्रमुखों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। जहां वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें