रूस, भारत और चीन (आरआईसी) के विदेश मंत्रियों की सोमवार को नई दिल्ली में त्रिपक्षीय बैठक हुई।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मीटिंग के बाद कहा 'रूस और चीन के समकक्षों के साथ आतंकवाद, विश्व अर्थव्यवस्था के विकास, अंतर्राष्ट्रीय अपराध, नशीली दवाओं की अवैध तस्करी, खाद्य सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन की विभिन्न चुनौतियों पर गहन चर्चा हुई।
वहीं रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि 'पाकिस्तान अपनी धरती से आतंकवाद से छुटकारा चाहता है, हम भी उनका समर्थन करते हैं। सभी देशों को ऐसा करना चाहिए।'
Pakistan has its own interest in getting rid of terrorist organisations using its territory. We will be ready to support Pakistan in this regard and I think every country should do: Russian Foreign Minister Sergey Lavrov (file pic) pic.twitter.com/fvkxAnsw36
— ANI (@ANI) December 11, 2017
बता दें कि दोकलम विवाद के बाद यह पहला मौका है जब उच्च स्तरीय यात्रा के तहत कोई चीनी नेता भारत दौरे पर है। इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था कि भारत लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे पाक आधारित आतंकवादी समूहों के नाम उल्लेखित करने का दबाव डालेंगे।