फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरा वसीम छेड़छाड़ केस: आरोपी 13 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में

Mon, 11 Dec 2017 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री जायरा वसीम
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की पुलिस हिरासत 13 दिसंबर तक कर दी गई है। बताते चलें कि जायरा वसीम ने रविवार को विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में अपने साथ छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


अभिनेत्री ने कहा था कि एक अधेड़ शख्स ने उनकी ढाई घंटे की यात्रा को नरकीय बना दिया। उन्होंने कहा ‘मैं इस घटना को फोन में रिकॉर्ड करना चाहती थी, लेकिन विमान में कम रोशनी के कारण मैं असफल रही। यह हरकत पांच से दस मिनट तक जारी रही और मैं समझ गई कि वह छेड़छाड़ कर रहा है।’ 

पढ़ें: जायरा वसीम छेड़छाड़: दोषी पैसेंजर को No Fly List में डालें एयरलाइंस कंपनी- जयंत सिन्हा
#ZairaWasim alleged molestation case: Accused sent under police custody till 13th December.— ANI (@ANI) December 11, 2017


इस मामले में आरोपी विकास सचदेवा की पत्नी ने बताया कि मेरे पति बेकसूर हैं और उनका छेड़छाड़ करने का कोई इरादा नहीं था। हमारे परिवार में एक जवान शख्स की मौत हुई थी, जहां वो गए थे। सचदेवा की पत्नी ने कहा कि मेरे पति पिछले 24 घंटों से सोये नहीं थे। उन्होंने क्रू से कहा था कि उन्हें परेशान न करें क्योंकि वह सोना चाहते हैं। उन्होंने सोते समय अपने पैर ऊपर कर लिए, उनका शोषण करने का कोई इरादा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें