उड़ी हमले के बाद भारत के सख्त तेवर से घबराया पाकिस्तान राजस्थान से सटी भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सैन्य अभ्यास कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाक सेना और वहां की वायु सेना संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं।
पाक सेना और वायु सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास जैसलमेर से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सिर्फ 15 किलोमीटर की दूरी पर चल रहा है। पाक के इस सैन्य अभ्यास में 15 हजार सैनिक और 300 एयरफोर्स के कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। उड़ी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में आई तल्खी के मद्देनजर पाक सेना के सैन्य अभ्यास के बाद बीएसएफ ने चौकसी बढ़ा दी है।
खबरों के अनुसार सीमा के अंदर टैंकों और पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों की आवाज आ रही हैं। सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने और सैन्य अभ्यास में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के उच्चाधिकारी भी पहुंच रहे हैं।