फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी, सऊदी अरब के 35 चैनलों पर प्रतिबंध, बौखलाया पाक मीडिया

Tue, 09 May 2017 04:13 PM IST
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी में हिंसा भडक़ा रहे पाकिस्तानी, सऊदी अरब के 35 चैनलों पर प्रतिबंध से पाकिस्तान परेशान हो गया है। पाकिस्तानी मीडिया ने राज्य में इन चैनलों के प्रसारण पर रोक लगाने के निर्णय की आलोचना की है।     
विज्ञापन


डॉन समाचार ने एक लेख में पाकिस्तानी चैनलों का महिमामंडन करते हुए कहा है कि यह चैनल हिंसा नहीं फैलाते बल्कि समाचार, मनोरंजन, खानपान, धर्म और खेल से जुड़े कार्यक्रम पेश करते हैं। लेख में कहा गया है कि चैनलों पर प्रतिबंध से कश्मीरी  विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्ग लोग नाराज हैं।

इसमें पाकिस्तानी खेल, फूड चैनलों के कश्मीरी लोगों जिसमें गृहणियां, कामकाजी महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं, के बीच लोकप्रियता का हवाला दिया गया है। धार्मिक चैनलों पर प्रतिबंध से बुजुर्ग लोगों में रोष की बात भी कही गई है।
विज्ञापन


घाटी में सूचना प्रसारण मंत्रालय की अनुमति के बिना प्रसारित होने वाले पाक चैनलों की ओर से हिंसा भडक़ाने संबंधी रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्र सरकार ने पाक चैनलों को प्रतिबंधित करने संबंधी आदेश दिया था।

सोशल मीडिया पर लगाया था प्रतिबंध
इससे पहले सरकार ने हिंसा की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर कश्मीर घाटी में २२ सोशल नेटवर्किंग साइट्ïस पर प्रतिबंध लगाया था। इसमें फेसबुक, ट्ïिवटर, यूट्ïयूब (अपलोड), वाट्ïसएप, स्काइप, वीचैट, गूगल प्लस, स्नैपचैट, स्नैपफिश, टेलीग्राम, रेडिट, बायदू और पिंटरेस्ट आदि शामिल थे। सॉफ्टवेयर फ्रीडम लॉ सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार साल २०१२ से २०१६ के बीच ३१ बार इंटरनेट ब्लॉक किया जा चुका है। 
विज्ञापन

पाक के इन चैनलों पर लगा प्रतिबंध

पाकिस्तान - फोटो : social media
राज्य के गृह सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार पीस टीवी उर्दू, पीस टीवी अंग्रेजी, एआरवाई क्यू टीवी, मदनी चैनल, नूर टीवी, हादी टीवी, पैगाम, हिदायत, सऊदी अल सुन्नाह, सऊदी अल कुरान, सेहर, कर्बला टीवी, अहलीबात टीवी, मैसेज टीवी, हम टीवी, एआरवाई डिजिटल एशिया, हम सितारे, एआरवाई जिंदगी, एआरवाई स्पोट्र्स, एआरवाई मुशिक, टीवी वन, एआरवाई मसाला, एआरवाई जक, ए टीवी, जियो न्यूज, एआरवाई न्यूज एशिया, एबीबी टक न्यूज, वासेब टीवी, 92 न्यूज, दुनिया न्यूज, सामना न्यूज, जियो तेज, एक्सप्रेस न्यूज व एआरवाई न्यूज पर प्रतिबंध है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें