फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर फायरिंग और घुसपैठ के बीच वार्ता के लिए भारत पहुंची पाक रेंजर्स की टीम 

Thu, 09 Nov 2017 04:20 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : AFP
विज्ञापन
पाकिस्तान रेंजर्स का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल बीएसएफ के साथ कई मुद्दों पर वार्ता के लिए बुधवार को भारत पहुंचा है। अधिकारियों के अनुसार, यह वार्ता दोनों देशों के बीच हाल के दिनों में संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं के बढ़ने और आम नागरिकों एवं सुरक्षाकर्मियों के हताहत होने के सिलसिले में हो रही है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के 19 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई पाक रेंजर्स (सिंध) के महानिदेशक मेजर जनरल मुहम्मद सईद कर रहे हैं। भारतीय पक्ष की अगुवाई बीएसएफ के प्रमुख केके शर्मा करेंगे। पाक  प्रतिनिधिमंडल में गृह मंत्रालय और नॉरकोटिक्स रोधी बल के अधिकारी भी शामिल हैं। यह दल 10 नवंबर को लौट जाएगा। पाकिस्तानी दल के केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करने की संभावना है।

पढ़ें- भारत के साथ युद्ध पर पाक PM का बड़ा बयान, कहा- दोनों देशों के पास परमाणु हथियार
पिछली बार दोनों बलों के अधिकारी गत वर्ष जुलाई में मिले थे। तब लाहौर में हुई इस वार्ता में बीएसएफ के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डीजी शर्मा ने किया था। अधिकारियों के मुताबिक, वार्ता के यह दौर कुछ महीनों की देरी के बाद शुरू हो रहा है। दोनों देशों के बीच हाल के महीनों में संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। बीएसएफ ने भी भारत-पाक सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन के बाद की गई जवाबी कार्रवाई में कई पाक रेंजर्स को मार गिराने का दावा किया है।
विज्ञापन


 सूत्रों के मुताबिक, भारतीय पक्ष पाक की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की कोशिश में मारे गए आतंकियों और घुसपैठ के प्रयासों के अलावा सभी संबंधित मुद्दों को उठा सकता है। दोनों पक्षों के बीच पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा से मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी और सीमा पर मिली सुरंगों पर भी बात होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें