फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीवी कप्तान ने बताया क्यों मिली वनडे-टी-20सीरीज के निर्णायक मैचों में हार

Thu, 09 Nov 2017 03:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
केन विलियमसन - फोटो : BCCI
विज्ञापन
न्यूजीलैंड  के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा है कि उनकी टीम ने वनडे और टी-20 सीरीज में अच्छा खेला लेकिन निर्णायक मैचों में लय कायम नहीं रख सकी। विलियम्सन ने आखिरी टी-20 मैच में मिली हार के बाद कहा, ‘दोनों निर्णायक मैचों में हम अच्छा खेले लेकिन जीत नहीं सके। दोनों मैच आखिरी कुछ गेंदों तक खिंचे और करीबी अंतर से हारे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश में हैं। अभी हमें लंबा सफर तय करना है लेकिन संकेत सकारात्मक हैं। सीरीज कठिन थी और दोनों टीमों ने प्रतिस्पर्धी खेल दिखाया लेकिन हारना निराशाजनक रहा। उन्होंने कहा, ‘यह बेहतरीन सीरीज रही और दोनों टीमों ने काफी अच्छा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेला। कई मैच आखिरी दो तीन गेंदों तक खिंचे जिन्हें देखना अच्छा रहा लेकिन हारना शर्मनाक रहा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें