फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका चौधरी का विवादित बयान, 'रेप तो चलते ही रहते हैं'

Wed, 10 Aug 2016 01:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी
विज्ञापन
रेप को लेकर नेताओं के विवादित बयानों का सिलसिला थम नहीं रहा है।  इस बार कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी ने रेप पर एक अजीब बयान दिया है। 
विज्ञापन


यूपी के बुलंदशहर में हुए गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी पर जब पत्रकारों ने उनसे प्रतिक्रिया जाननी चाही, तो उन्होंने कहा, 'हम इस स्थिति से परेशान हो गए हैं, यहां हर रोज सुबह उठने के बाद कोई ना कोई रेप के बारे में बात करता है। 

रेप तो चलते ही रहते हैं, अगर पुलिस आरोपियों को 15-20 दिन बाद अरेस्ट करें तो कोई क्यों सत्ता में बैठे लोगों को शाबासी देगा।'
विज्ञापन

लंबी चलती है पुलिस की जांच

कांग्रेस पार्टी नेता रेणुका चौधरी
कांग्रेस पार्टी की नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि बुलंदशहर मामले में चाहे  पुलिस की जांच हो या कुछ, काफी लंबे समय बाद हुई है।

उन्होंने कहा कि अब देखना होगा कि इस मामले पर आगे क्या कार्रवाई होती है। गौरतलब है कि यूपी के बुलंदशहर में हाइवे पर गाड़ी रोकर मां और बेटी के साथ रेप किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें