फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू नामों से दंगा भड़काने की साजिश: आईएसआई बेनकाब, 100 से अधिक पाकिस्तानी फर्जी सोशल मीडिया हैंडल मिले

सार

सुरक्षा एजेंसियों ने आईएसआई की शह पर संचालित पाकिस्तानी डिजिटल दुष्प्रचार नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया है। 13 सितंबर से 18 नवंबर के बीच 100 से अधिक फर्जी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की गई। इन खातों से 28 बड़े झूठे दावे फैलाए गए, जिन्हें 28 लाख से ज्यादा बार देखा गया।
विज्ञापन
100 से ज्यादा पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल के इस्तेमाल का खुलासा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की शह से संचालित एक बड़े पाकिस्तानी डिजिटल दुष्प्रचार नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस साल 13 सितंबर से 18 नवंबर के बीच चलाए गए अभियान में एजेंसियों ने 100 से अधिक फर्जी सोशल मीडिया हैंडल का पर्दाफाश किया। इस दौरान इन खातों से 28 बड़े झूठे दावे फैलाए गए। बताई गई अवधि में इन झूठी व भ्रामक पोस्ट्स को 28 लाख से ज्यादा बार देखा गया था।
विज्ञापन


इस नेटवर्क की सबसे खतरनाक रणनीति दुष्प्रचार को विश्वसनीय खबर का रूप देना रही। इसके लिए भारतीय नामों वाले प्रोफाइल बनाकर झूठे दावे पोस्ट किए गए। फिर सहयोगी खातों से उन्हें बड़े पैमाने पर साझा करवाया गया। इसके बाद आईएसआई से जुड़े मीडिया हैंडल्स और वेबसाइटों ने उन्हीं दावों को विश्वसनीय खबर बनाकर पेश किया। नेटवर्क के सबसे बड़े निशाने पर देश का शीर्ष रक्षा नेतृत्व रहा, इसका मकसद सेना के भीतर आक्रोश और अविश्वास फैलाना था।

सेना के खिलाफ दुष्प्रचार नाकाम पर धर्म कार्ड खेला
सेना के खिलाफ दुष्प्रचार नाकाम होने पर इन खातों ने धर्म का कार्ड खेला। 10 नवंबर को गाजियाबाद में 5 मस्जिदें गिराने व पुलिस फायरिंग, 15 नवंबर को कोलकाता पुलिस की तरफ से नमाजियों पर गोली चलाने और 17 नवंबर को पश्चिम बंगाल में आरएसएस द्वारा चर्च जलाने व 5 ईसाइयों की मौत के पूरी तरह काल्पनिक व फर्जी दावे किए गए। मध्य प्रदेश, झारखंड और पंजाब-हरियाणा सीमा के 2022 और 2024 की असली झड़पों के वीडियो को नई तारीखों के साथ दोबारा पोस्ट किया गया।
विज्ञापन


सेना पर सीधा हमला
  • सिख रेजिमेंट के एक मेजर की मेक्सिको में गिरफ्तारी का दावा फैलाया गया (5.69 लाख व्यूज), इसका उद्देश्य सेना के भीतर आक्रोश पैदा करना था। -एनएसए अजीत डोभाल के 2019 के भाषण से छेड़छाड़ कर अश्लील टिप्पणियों वाला डीपफेक वीडियो (3.89 लाख व्यूज) प्रसारित किया गया।
  • 14 से 16 अक्तूबर के बीच सेना प्रमुख जनरल सेठ को हटाए जाने की अफवाह (78.5 हजार व्यूज), उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी (88.7 हजार व्यूज) समेत अन्य दुष्प्रचार।
  • सीडीएस का एआई से तैयार वीडियो (45 हजार व्यूज) प्रसारित किया गया। एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित के नाम पर फर्जी वीडियो प्रसारित किया गया।
  • दिल्ली में सेना की तैनाती की अफवाह फैलाई गई (1.06 लाख व्यूज) दंगे भड़काने की कोशिश।

आतंकी बचाने के लिए फॉल्स फ्लैग का खेल
कुलगाम में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले (जिसमें 3 जवान घायल हुए) के तुरंत बाद नेटवर्क ने इसे भारतीय नेताओं की साजिश (फाल्स फ्लैग) बताना शुरू कर दिया। इसके लिए रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी प्रफुल्ल बख्शी का डीपफेक वीडियो (54 हजार व्यूज) और मुख्यधारा के मीडिया की एक फर्जी रिपोर्ट (88 हजार व्यूज) का सहारा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें