फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के युवाओं को भारत के खिलाफ भड़का रहा पाकिस्तान : राजनाथ 

Sun, 07 Jan 2018 03:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान में आतंकियों का बुनियादी ढांचा मौजूद है और पड़ोसी देश जम्मू-कश्मीर के युवाओं को भारत के खिलाफ भड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। साथ ही गृहमंत्री ने देश के सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों से दंगों और धार्मिक स्थानों को दूषित करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। गृहमंत्री ने पुलिस महानिदेशकों की सालाना कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए यह बातें कही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को इस तीन दिवसीय कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान और पीओके में ट्रेनिंग कैंप, लांच पैड और संचार स्टेशन के रूप में आतंकियों का पूरा ढांचा मौजूद है। पड़ोसी देश जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैलाने वालों की वित्तीय समेत हर तरह से मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के भारत विरोधी भावनाएं भड़काने से ही जम्मू एवं कश्मीर में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब होती है। 

पढ़ें- LOC पर भारी बर्फबारी, दुश्मनों की घुसपैठ का खतरा बढ़ा, सतर्क रहे भारतीय सेना
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में बातचीत शुरू करने के लिए प्रतिनिधि की नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि यह संतुष्टि की बात है कि सुरक्षा बल राज्य के मौजूदा हालात से शानदार तरीके से निपट रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को इस तीन दिवसीय कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें