फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर फर्जी खबरें फैला रहा है पाकिस्तान

Sat, 31 Aug 2019 10:14 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की वर्तमान स्थिति के बारे में गलत धारणा बनाने के लिए पाकिस्तान द्वारा चलाए जा रहे एक घटिया व भ्रामक ‘अभियान’ के अंतर्गत सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और तस्वीरें साझा की जा रही हैं। महाराष्ट्र साइबर पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


महाराष्ट्र साइबर पुलिस के विशेष पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) बृजेश सिंह ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के कुछ सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट से उनके समर्थकों को उकसाने के लिए इस तरह के फर्जी चीजें साझा की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि काफी संख्या में भड़काऊ सामग्री भारतीय नाम से बनाए गए कई फर्जी अकाउंट से भी पोस्ट की गई हैं।

उन्होंने कहा, ‘यह पता चला है कि पाकिस्तान में कुछ सत्यापित अकाउंट भी इस तरह की फर्जी खबरें साझा कर रहे हैं। पाकिस्तान द्वारा चलाए जा रहे एक अभियान के तहत ये भड़काऊ सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें