फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में कॉलेज परिसर में लहराया पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने 30 छात्रों को किया गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2019 09:21 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

केरल के कोझीकोड में एक कॉलेज में कथित तौर पर पाकिस्तानी झंडा लहराने कोपाकिस्तानी झंडा लेकर पुलिस ने 30 छात्रों को गिरफ्तार किया है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है जब मुस्लिम छात्र मोर्चा (एमएसएफ) के छात्र पेरम्बरा सिल्वर कॉलेज के परिसर के अंदर संघ चुनाव के तहत जुलूस निकाल रहे थे। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उसी दौरान छात्रों ने परिसर में एक बड़ा पाकिस्तान झंडा लहराया। हालांकि, छात्रों ने दावा किया है कि वे पाकिस्तान का झंडा नहीं बल्कि एमएसएफ का ध्वज लहरा रहे थे, लेकिन बड़े आकार के कारण यह गलतफहमी पैदा हो गई कि ये पाकिस्तानी झंडा है।

फिलहाल पुलिस ने सभी 30 छात्रों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 147, 153 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि छात्रों की पहचान करने के लिए आगे की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें