फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की पाक को नसीहत- करे मुंबई हमले की दोबारा जांच, चलाए हाफिज पर मुकदमा

Wed, 01 Mar 2017 10:11 PM IST
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
d - फोटो : getty images
विज्ञापन
भारत ने पाकिस्तान से 26/11 मुंबई आतंकी हमले की दोबारा से जांच करने और जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद के खिलाफ मुकदमा चलाने को कहा है। फिलहाल मुंबई हमले का मास्टरमाइंड सईद आतंकवाद निरोधक कानून के तहत लाहौर में घर में नजरबंद है।
विज्ञापन


बुधवार को पाक गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत से मुंबई हमले में 24 भारतीय गवाहों को बयान दर्ज कराने के लिए भेजने की अपील की थी, जिसके जवाब में भारत सरकार ने मामले की दोबारा से जांच करने और सईद के खिलाफ मुकदमा चलाने की ताजा मांग उठाई है।

पाक अधिकारी के मुताबिक भारत ने अनुरोध पर अमल करने की बजाय मामले की दोबारा से जांच करने की मांग की है। भारत ने पाकिस्तान को पहले उपलब्ध कराए गए सबूत के आधार पर हाफिज सईद और लश्कर-ए-ताइबा ऑपरेशन कमांडर जकीउर रहमान लखवी के खिलाफ मुकदमा चलाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय गवाहों के बयान बेहद जरूरी

पाकिस्तान सरकार ने 30 जनवरी को आतंकी हाफिज और जमात-उद-दावा एवं फलाह-ए-इंसानियत के चार आतंकियों को आतंकवाद निरोधक कानून के तहत घर में नजरबंद कर दिया। इससे पहले हाफिज को मुंबई हमले के बाद नवंबर 2008 में घर में नजरबंद किया गया था और फिर अदालत ने 2009 में उसको रिहा कर दिया था।

अमेरिका ने आतंकी हाफिज के सिर पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम भी घोषित कर रखा है। पाक अधिकारी ने कहा कि सात सालों से लंबित मामले में फैसले के लिए भारतीय गवाहों के बयान बेहद जरूरी हैं। अगर मामले में भारत ठोस सबूत देता है, तो अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें