फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: डिंपल गर्ल-शशारा से कश्मीर चुनाव में पाकिस्तान ने रची साजिश, 115 को माहौल बिगाड़ने के लिए उतारा

सार

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के चुनावों में माहौल खराब करने के लिए पाकिस्तान ने एक बार फिर पुराना हथकंडा अपनाया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के चुनाव में दखल देने की कोशिश में पाकिस्तान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में हो रहे चुनावों को लेकर पाकिस्तान में बड़ी छटपटाहट शुरू हो गई है। इसी छटपटाहट के चलते पाकिस्तान ने 115 लोगों को जिसमे कुछ असली और कुछ नकली को चुनाव में माहौल खराब करने का टास्क दिया है। ये सभी 115 लोग सोशल मीडिया के साथ साथ ग्राउंड पर पीओके से लेकर पाकिस्तान और अमेरिका से लेकर दुनिया के अलग आग मुल्कों से माहौल खराब करने की फिराक में हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर पता चला है कि पाकिस्तान ने घाटी के अलगाववादी नेता के नाम पर भी यूथ को गुमराह करने के लिए प्रोपेगेंडा तैयार किया है। उसके आधार पर लोगों को भड़काए जाने की शाजिश है। वहीं डिंपल गर्ल से लेकर कैरिन जोधा और शशारा जैसे कई नामों का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया से युवाओ को गुमराह करने की तैयारी की है।
विज्ञापन


केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के चुनावों में माहौल खराब करने के लिए पाकिस्तान ने एक बार फिर पुराना हथकंडा अपनाया है। इसके लिए पाकिस्तान ने इस्लामाबाद से लेकर लाहौर और कराची से लेकर पीओके में आईएसआई के गुर्गों को टास्क देकर घाटी के लोगों खासकर यूथ को चुनाव में उकसाने की योजना बनाई है। इसके लिए पाकिस्तान ने 115 सोशल मीडिया अकाउंट को सक्रिय कर दिया है। खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक ये वो सोशल मीडिया अकाउंट्स हैं जिनको पाकिस्तान अपने अनुसार घाटी में माहौल खराब करने के लिए इस्तेमाल करता है। इस बार चुनाव को निशाना बनाते हुए फिर से इन अकाउंट्स को सक्रिय कर दिया है।

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक 45 एक्स के अकाउंट्स, 30 अकाउंट्स इंस्टा और बाकी फेसबुक के अकाउंट्स पर एक ही भाषा शौली के संदेश बढ़ाए जाने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक इन अकाउंट्स की ओर से पाकिस्तान ने अलगावादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की बरसी पर कश्मीर के युवाओं को भड़काने का पूरा खाका खींचा है। मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से इन सभी अकाउंट्स को गिलानी के नाम पर भड़काने और चुनाव में एक विशेष दल का समर्थन करने या बहिष्कार करने की भूमिका बनानी शुरु की है। इसके अलावा पाकिस्तान ने इस 115 लोगों के नाम पर तैयार किए गए अकाउंट्स को सक्रिय कर घाटी में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रोपेगेंडा बढ़ाने लगे।
विज्ञापन


केंद्रीय खुफिया एजेंसी से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की चुनाव में माहौल खराब करने के लिए कैरिन जोधा फिशर, वहीद खान, कश्मीर उर्दू, कश्मीरी टेल्स, डिंपल गर्ल, शशारा जैसे कई नामों के साथ पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा चलाया रहा है। खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इनमें कुछ ऐसे अकाउंट भी हैं जो घाटी में पहले भी और कई मौकों पर पाकिस्तानी एजेंडे को आगे बढ़ाते रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान ने कश्मीर में हो रहे चुनावों को लेकर जेल में बंद आतंकियों की भी हिमायत की हैं। इस कड़ी में पाकिस्तान के  सरकारी रेडियो की ओर से भी पूरा प्रोपेगेंडा फैलाया गया है। जिसमें जेल में बंद आतंकियों का खुलकर जिक्र और उनकी हिमायत की जा रही है।

फिलहाल केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के मुताबिक जो सोशल मीडिया अकाउंट माहौल खराब कर रहे थे उनके ऊपर तो प्रतिबंध लगा दिया गया है। ताकि पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा अपने मंसूबों में सफल न हो। इसके अलावा जो लोग घाटी में पाकिस्तान के इन मंसूबों को आगें बढ़ा रहे थे उनको भी ट्रैक किया गया है और उन पर शिकंजा कसा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें