फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए हमले की दुनियाभर में हुई चर्चा, जानें किस अखबार ने क्या लिखा?

Fri, 04 Nov 2022 01:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान में आर्थिक संकट के बाद राजनीतिक अराजकता चरम पर है। इमरान पर हुए इस हमले ने दुनिया की मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ऐसे में देखते हैं, इमरान खान पर हुए हमले को दुनिया की मीडिया ने किस तरह से कवर किया। 
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गुरुवार को जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में उनके पैर पर गोली लगी और वह बाल-बाल बच गए। यह हमला उस वक्त हुआ, जब सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ इमरान खान हकीकी अजादी मार्च निकाल रहे थे। हमले के बाद हमलावर को भी पकड़ लिया गया, उससे पूछताछ जारी है। 

इमरान पर हुए इस हमले ने दुनिया की मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल, पाकिस्तान में आर्थिक संकट के बाद राजनीतिक अराजकता चरम पर है। ऐसे में वर्ल्ड मीडिया का ध्यान इस अशांत मुल्क पर लगा हुआ है। इमरान खान पर हुए हमले को दुनिया की मीडिया ने किस तरह से कवर किया। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

राष्ट्र गंभीर त्रासदी से बच गया- डॉन

पाकिस्तानी मीडिया डॉन ने लिखा, इमरान खान पर हुए हमले के बारे में लिखा, एक साहसी कार्यकर्ता और इमरान खान के सौभाग्य के कारण राष्ट्र के बार फिर गंभीर त्रासदी से बच गया। लोगों को 27 दिसंबर, 2007 जैसे डर का अहसास हुआ, जब एक लोकप्रिय नेता(बेनजीर भुट्टो) की आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी। यह देश का उतना ही सौभाग्य है जितना कि मिस्टर खान का है कि उन पर कायरतापूर्ण प्रयास विफल हो गया। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें गोली लगी है। हम उन पर और इस कायराना हमले में घायल हुए अन्य लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
 

द नेशन ने क्या लिखा?

पीटीआई के मार्च को पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान पर एक भयानक हत्या के प्रयास के बाद रोक दिया गया, जिसमें अध्यक्ष इमरान खान और सीनेटर फैसल जावेद अहमद चट्ठा जैसे अन्य नेता गोली लगने से घायल हो गए। बहुत कुछ अभी भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि कम से कम एक हमलावर ने इमरान खान के कंटेनर पर एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल से गोलियां चला दीं। शुक्र है कि पीटीआई अध्यक्ष और अन्य नेता सुरक्षित हैं।

 

वाशिंगटन पोस्ट ने भी घटना को कवर किया

पार्टी के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान के प्रमुख विपक्षी शख्स इमरान खान, शीर्ष सरकारी अधिकारियों पर गुरुवार को एक हमले की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं, जिसमें उन्हें एक विरोध मार्च के दौरान पैर में गोली मार दी गई और वे घायल हो गए। एक बंदूकधारी ने विरोध मार्च में भाग ले रहे पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी के कई अन्य अधिकारियों को ले जा रहे ट्रक पर गोलियां चला दीं। हमला पूर्वी पाकिस्तानी शहर वजीराबाद के पास हुआ, जहां खान के सैकड़ों समर्थक मार्च कर रहे थे।

सेना व सरकार के खिलाफ अभियान चला रहे इमरान पर हमला- वाल स्ट्रीट जनरल

वाल स्ट्रीट जनरल ने लिखा, ताकतवर सेना और शक्तिशाली सरकार के खिलाफ अभियान चला रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को विरोध प्रदर्शन के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया गया। मिस्टर खान अपनी पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्यों के साथ एक ट्रक पर खड़े होकर हाथ हिला रहे थे, तभी गोलीबारी शुरू हुई। 

अलजजीरा ने घटना पर क्या लिखा?

अलजजीरा ने लिखा कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान को उनके विरोध मार्च के दौरान पैर में गोली मारकर घायल कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि वजीराबाद में हुई गोलीबारी में खान का एक समर्थक मारा गया। खान की पीटीआई पार्टी के कई नेता भी हमले में घायल हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही ने कहा है कि शुरू में ऐसा लगा कि दो हमलावर थे। इलाही ने कहा कि वह एक संयुक्त जांच दल बना रहे हैं। चश्मदीदों ने बताया कि गोली चलने की आवाज आई बाद में हमलावर को गिरफ्तार किया गया।

बीबीसी ने घटना को हैरान करने वाली बताया

बीबीसी ने घटना को हैरान करने वाली बताया है। लिखा गया, पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान पर बंदूक से हमला किया गया। उनके समर्थकों का कहना है कि यह एक हत्या का प्रयास था। देश के उत्तर-पूर्व में वारजीराबाद में एक विरोध मार्च में पैर में गोली लगने के बाद 70 वर्षीय खान अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। उनकी हालत स्थित है, वह जल्द ही अस्पताल से बाहर आ सकते हैं। उनके काफिले पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 10 घायल हो गए। 
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में इमरान घायल- द गार्जियन

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को ले जा रहे एक काफिले पर एक बंदूकधारी द्वारा गोली चला दी गई। इमरान के घायल होने के बाद उनके समर्थक पाकिस्तान की सड़कों पर उतर आए। पार्टी के एक सहयोगी ने कहा कि 70 वर्षीय खान पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें