फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, झूठ पर झूठ जारी, हुआ पर्दाफाश

Wed, 27 Feb 2019 04:33 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Narendra Modi and Imran khan - फोटो : PTI
विज्ञापन

पाकिस्तान की नापाक हरकतों के बाद पैदा हुए तनाव के बीच पाक सरकार की ओर से बयानबाजियों में लगातार झूठ सामने आ रहे हैं। बयान देने के बाद पाकिस्तान ने खुद झूठ को स्वीकार किया है। बीते 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान का यह रवैया लगातार जारी है। 

विज्ञापन


बुधवार को पाकिस्तान भारत के दो विमानों को मार गिराने का दावा कर रहा है। पाक सरकार के इस दावे पर पाकिस्तानी मीडिया ने जो वीडियो दिखाया, वह झूठा है। साल 2016 में हुए विमान क्रैश का वीडियो दिखाते हुए दावा किया कि उसने भारत के दो लड़ाकू विमान गिरा डाले है। 

पाकिस्तान का यह झूठा वीडियो वहां के कई अधिकारियों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और आम लोगों ने शेयर कर डाला और पाकिस्तान की भद्द पिट गई। जम्मू कश्मीर के बडगाम में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश को भी पहले अपनी उपलब्धि बताने वाले पाकिस्तान ने बाद में खुद स्वीकारा कि इसमें उनका कोई हाथ नहीं है। 
विज्ञापन


बुधवार को ही ट्विटर पर पांच लाख फॉलोअर्स वाले यूजर शाहिद मसूद ने 19 फरवरी को बेंगलुरू एयरशो से एक दिन पहले अभ्यास के दौरान टकराए सूर्यकिरण विमानों को चला रहे घायल पायलट की वीडियों दिखा कर पाकिस्तान की शेखी बघारते हुए ट्वीट कर डाला। उन्होंने इस झूठे वीडियो के साथ लिख डाला कि पाकिस्तान ने दूसरे भारतीय पायलट को जिंदा पकड़ा है और यह वीडियो उसी का है। 

भारत के एयर स्ट्राइक पर पाक का विरोधाभाषी बयान पढ़िए

भारतीय वायु सेना की ओर से बुधवार को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हुए एयर स्ट्राइक पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री और पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने भी जो हास्यास्पद बयान दिए, उनमें गंभीरता कम और कायरता ज्यादा लगी। 

पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि वह मीडिया को स्ट्राइक वाली जगह पर ले जाएंगे। सभी देखें कि सच्चाई क्या है। हमारे हेलीकॉप्टर तैयार हैं, लेकिन अभी मौसम खराब है। वहीं, पाक आर्मी प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया कि पाक वायु सेना ने तुरंत भारतीय स्ट्राइक का जवाब दिया। भारतीय वायु सेना जल्दबाजी में पेलोड गिराकर भागी और कोई नुकसान नहीं हुआ। 

इन दोनों के बयान में ही विरोधाभास है। अब पाक रक्षा मंत्री परवेज खटक का बयान पढ़िए- ''हमारी वायुसेना भी तैयार थी, लेकिन अंधेरे की वजह से कार्रवाई नहीं कर पाई। फिर कार्रवाई हुई तो हम जवाब देंगे।'' इसके बाद भारत में उनके इस बयान का मजाक बनाया जाने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें