फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारत पर लगाया आतंकवाद के समर्थन का बेतुका आरोप

Mon, 09 Sep 2019 08:23 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

बौखलाया पाकिस्तान लगातार कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ माहौल बनाने में लगा हुआ है लेकिन उसे कहीं से भी सफलता नहीं मिल रहा है। इसी बात से तिलमिलाए पाक ने एक और घटिया चाल चलते हुए भारत पर आतंकवाद का समर्थन करने का झूठा आरोप लगाया है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान ने भारत को एक डोजियर सौंपा है जिसमें उसने दावा किया है कि भारतीय एजेंसिया पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन कर रही हैं। 

विज्ञापन


इस डोजियर को भारतीय अधिकारियों ने झूठ का पुलिंदा और प्रोपेगैंडा बताते हुए खारिज कर दिया है। अधिकारियों ने डोजियर को पाकिस्तान का भारत को बदनाम करने की कोशिश वाला बताया है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि पड़ोसी देश ने यह झूठा डोजियर क्यों सौंपा लेकिन भारतीय अधिकारियों के अनुसार इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसमें भारत का लगातार पाकिस्तान के सामने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर चिंता जाहिर करना एक कारण हो सकता है। 

दरअसल, भारत ने पाक से कहा है कि वह खालिस्तानी समर्थकों द्वारा इस कॉरिडोर के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए। हो सकता है इसी बात से ध्यान भटकाने के लिए उसने यह डोजियर सौंपा हो। पिछले हफ्ते करतारपुर कॉरिडोर पर भारत-पाक के अधिकारियों की बातचीत हुई थी लेकिन बैठक में उसने सारी शर्तें मानने से इनकार कर दिया था। चार सितंबर को हुई इसी बैठक के दौरान नापाक हरकत करते हुए पाकिस्तान ने यह डोजियर सौंपा था। 
विज्ञापन


जहां भारत ने एक बार फिर अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी। वहीं इस डोजियर का दूसरा कारण कश्मीर मामले पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को निशाना बनाना भी हो सकता है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) और संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान कश्मीर मुद्दा उठा सकता है। यूएनएचआरसी में पाकिस्तान तथाकथित भारतीय अत्याचारों पर एक प्रस्ताव पेश कर सकता है। 

वहीं भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मसले पर भारत का समर्थन करने के लिए कई सदस्य देशों से बात की है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान घाटी में अपनी आतंकी गतिविधियों और संभावित आतंकी हमलों को छुपाने के लिए इस डोजियर को एक स्रोत के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। पाकिस्तान भारतीय अधिकारियों पर आरोप लगाता रहा है कि वह कश्मीर के मानवाधिकार मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान पर झूठे आरोप लगाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें