फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात तट के पास भारतीय समुद्री क्षेत्र में घुसा पाकिस्तानी मछुआरा, बीएसएफ ने किया गिरफ्तार

Sun, 20 Dec 2020 01:49 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

गुजरात तट के पास भारतीय समुद्री क्षेत्र में घुस आने के बाद एक पाकिस्तानी मछुआरे को उसकी नाव के साथ पकड़ा गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उसे शनिवार शाम को सर क्रीक इलाके में बीएसएफ की गुजरात सीमा के कर्मियों ने गश्त के दौरान पकड़ा ।

विज्ञापन


बीएसएफ ने एक बयान में कहा, 19 दिसंबर को शाम पांच बजकर 50 मिनट पर बीएसएफ के जवानों ने सर क्रीक के सामान्य क्षेत्र में गश्त के दौरान मछली पकड़ने वाली एक पाकिस्तानी नौका को देखा जो खराब समुद्री दशा और निम्न दृश्यता के चलते भारतीय क्षेत्र में पहुंच गई थी ।


उन्होंने कहा, बीएसएफ गश्त टीम ने एक पाकिस्तानी मछुआरे के साथ उस नौका को जब्त कर लिया। बीएसएफ के मुताबिक पकड़े गए शख्स की पहचान पड़ोसी देश के सिंध क्षेत्र के रहने वाले 35 वर्षीय खालिद हुसैन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल ने बताया कि उसके कब्जे से 20 लीटर डीजल, एक मोबाइल फोन, मछली पकड़ने के दो जाल, प्लास्टिक के धागे के आठ बंडल और कुछ केकड़ों को जब्त किया गया ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें