पाकिस्तान क्या कह रहे लोग?
पाकिस्तान में लोगों ने डॉलर और रुपये की तुलना करते हुए कई मीम्स शेयर किए हैं। एक यूजर @RoflPakistanii ने भारतीय गाने के बोल शेयर किए, जिसमें पाकिस्तानी रुपये की हालत बताते हुए लिखा, "उड़ता ही फिरूं, इन हवाओं में कहीं।"
एक और यूजर ने कहा, "दफ्तर में बैठा हूं और डॉलर के मुकाबले रुपये को 255 के स्तर पर गिरता देख रहा हूं। अपनी सेविंग्स को असल समय में धुआं-धुआं होते देखने जैसा अहसास है।"
एक और यूजर @NimrahMemon ने लिखा, "सिर्फ सोचते हैं और डॉलर बढ़ जाता है।" @imShayanKHAN ने कहा, "कोई डॉलर को रोको भाई।" वहीं कुछ और लोगों ने पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार पर भी मीम्स साझा किए।
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के अनुसार, शुक्रवार को जब बाजार खुला तो गुरुवार के बंद भाव से करेंसी में 7.17 रुपये यानी 2.73 प्रतिशत की गिरावट आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार से पाकिस्तानी रुपये के मूल्य में 34 रुपये की गिरावट आ चुकी है। यह 1999 में नई विनिमय दर प्रणाली शुरू होने के बाद से सबसे बड़ी गिरावट है।
सरकार के अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ऋण कार्यक्रम को पटरी पर लाने के लिए डॉलर-पाकिस्तान मुद्रा की विनिमय दर पर अनौपचारिक तौर पर लगी सीमा हटाने के बाद पाकिस्तानी रुपये में तेजी से गिरावट आई है।