पाकिस्तान की तरफ से हुई गोली-बारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 2 अक्तूबर को पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के नियंत्रण रेखा के पास तीन बच्चे मारे गए थे। बच्चों के मारे जाने और आम लोगों के घायल होने के मामले पर विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के डिप्टी हाई कमिश्नर को समन किया है। इसगोली बारी में तीन बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए थे।
पढ़ें: J&K: घुसपैठ करने की फिराक में 5 आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रही गोलीबारी का कड़ा विरोध जताया है, इसे सीजफायर का उल्लंघन कहा है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रही गोलीबारी का कड़ा विरोध जताया है। और कहा है कि पाकिस्तान नागरिकों के जिस तरह से जानबूझकर लक्ष्य बना रहा है वह किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। साथ ही मानवीय नियमों और प्रथाओं का भी उल्लघंन है।
Pak Deputy High Commissioner summoned by MEA and demarche made at the death of three minor children by Pakistan forces in unprovoked firing
— ANI (@ANI) October 3, 2017
Strong concern expressed at continued unprovoked firing by Pak across LoC & Intl Boundary in violation of 2003 Ceasefire Understanding: MEA
— ANI (@ANI) October 3, 2017