फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी चीफ बिपिन रावत के कड़े तेवर से डर गया है पाकिस्तान, चुपके से बदला लेने की कर रहा है कोशिश

Mon, 15 Jan 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Army Chief Bipin Rawat
विज्ञापन

न्यूक्लियर हमले की धमकी देने वाला पाकिस्तान भारतीय आर्मी चीफ बिपिन रावत के सख्त तेवर से तिलमिला गया है। इसीलिए पाकिस्तान अब अपनी कायराना हरकतों से फिर एक बार बदले की भावना से काम करने लगा है। मीडिया सूत्र के हवाले से खबर ये मिल रही है कि पाकिस्तान भारतीय आर्मी चीफ के हाल ही एक बयान से इतना डर गया है कि वो भारत में अपने खुफिया सहयोगियों की मदद लेने लगा है। 

विज्ञापन


पिछले हफ्ते ही आर्मी चीफ बिपिन रावत ने सीमा विवाद पर बोलते हुए चीन और पाकिस्तान को साझे तौर पर आगाह किया था। पाकिस्तान बार-बार अपनी न्यूक्लियर ताकत की जिस तरह से शेखी बघारता है, उसी पर आर्मी चीफ ने कहा था कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आ जाए वर्ना सीमा लांघना हमें भी आता है। 

आर्मी चीफ के इस बयान के बाद पाकिस्तान इतना डर गया है कि वो भारत में अपने सहयोगी ताकतों से रावत के इस बयान की निंदा करना चाहता है। बता दें कि NASR मिसाइल की ताकत बढ़ने का बयान देकर पहले से ही पाकिस्तान भारत को गीदड़ भबकी देता रहा है। ऐसे में भारतीय आर्मी चीफ का उसे अनुशासन सिखाना पच नहीं रहा है। 
विज्ञापन

 

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ट्वीट कर रावत के बयान को पहले ही गैर-जिम्मेदाराना बताया था तो अब खुफिया तरह से खुद ही बदला लेने की कोशिश चल रही है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि आर्मी चीफ का कड़ा जवाब पाकिस्तान के जोर से लगा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें