फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का नापाक खेल: ऐन वक्त पर बदल दी कुलभूषण जाधव से मुलाकात की जगह

Tue, 03 Sep 2019 04:47 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/इस्लामाबाद

सार

  • जाधव की मां को विदेश मंत्री ने दी घटनाक्रम की जानकारी
  • मां और पत्नी से मुलाकात के दौरान भी कराई थी कड़ी निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान कुलभूषण जाधव से मुलाकात में भी नापाक ‘खेल’ करने से नहीं चूका। पहले तो यह मुलाकात इस्लामाबाद में पाक विदेश मंत्रालय के मुख्य भवन में होनी थी। मगर, ऐन वक्त पर पाक ने मुलाकात किसी अज्ञात स्थान पर तय कर दी। इसके बारे में सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कोई जानकारी नहीं दी गई। भारत की मांग के मुताबिक राजनयिक पहुंच की इजाजत बिना किसी शर्त के दी गई है। पूरी प्रक्रिया में सीसीटीवी का भी इस्तेमाल किया गया।

जाधव की मां को विदेश मंत्री ने दी घटनाक्रम की जानकारी

रवीश कुमार ने कहा कि इस मुलाकात के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जाधव की मां को घटनाक्रम की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, सरकार जाधव को जल्द से जल्द इंसाफ दिलाने और सुरक्षित भारत वापसी के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

मां और पत्नी से मुलाकात के दौरान भी कराई थी कड़ी निगरानी

 25 दिसंबर, 2017 को जाधव से उनकी मां और पत्नी ने मुलाकात की भी कड़ी निगरानी में शीशे की दीवार के पीछे कराई गई थी, जिसके चलते पाक की काफी फजीहत हुई थी। उस दौरान भी पाक ने झूठी और मनगढ़ंत कहानी रची थी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जाधव को जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। इसके खिलाफ भारतीय पक्ष ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में अपील की थी, जहां भारत को कामयाबी मिली। अदालत ने साफ कर दिया था कि जाधव को न्यायिक सुविधा मिलनी चाहिए और पाकिस्तान इससे इनकार नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें