फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडिंग्ले में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ा विश्व विजेता कप्तान

Tue, 03 Sep 2019 03:01 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीव वॉ - फोटो : social Media
विज्ञापन

पूर्व कप्तान स्टीव वॉ हेडिंग्ले में मिली हार के बाद इंग्लैंड के खिलाफ शेष दो एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से फिर मेंटर के रूप में जुड़ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया हेडिंग्ले में जीत की दहलीज पर था लेकिन बेन स्टोक्स ने शानदार पारी खेलकर इंग्लैंड को करिश्माई जीत दिलाई।

विज्ञापन


वॉ रविवार रात यहां पहुंचे जबकि चौथा टेस्ट बुधवार से खेला जाएगा। वह पहले दो टेस्ट में भी मेंटर के रूप में टीम के साथ थे। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि, ‘हमने उनसे तीसरे टेस्ट के लिए भी रुकने को कहा था लेकिन उन्हें एक कार्यक्रम के लिए वापस जाना था। इतने समय से खेल से दूर रहते हुए भी उनका जुनून और उत्साह काबिले तारीफ है। उनके और रिकी पोंटिग जैसे खिलाड़ियों का टीम पर काफी अच्छा असर होता है।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें