फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय बसें चलने के बाद पाकिस्तान बस सेवा के बारे में पूछताछ कर रहे लोग, सालभर से ठप है सेवा

Tue, 03 Nov 2020 10:36 PM IST
दीप्ति मिश्रा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सूना पड़ा डॉ. अंबेडकर टर्मिनल (दिल्ली गेट) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में मंगलवार से अंंतरराज्यीय बसों के परिचालन की अनुमति मिल गई। इसके साथ ही कश्मीरी गेट बस अड्डे, सराय कालेखां और आनंदविहार बस अड्डे से आसपास के राज्यों की बसों का परिचालन शुरू हो गया। वहीं दिल्ली का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा अंबेडकर टर्मिनल अभी भी सूना पड़ा हुआ है, जो कोरोना काल के पहले से ही ठप है। हालांकि, पाकिस्तान जाने को इच्छुक यात्री लगातार टर्मिनल पर फोन कर इसके बारे में जानकारी ले रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले साल अगस्त से ठप है सेवा
भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 को 5 अगस्त, 2019 को निष्क्रिय कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था। इसके बाद भारत और पाकिस्तान सरकारों में विरोध बढ़ जाने पर 11 अगस्त को समझौता एक्सप्रेस और 12 अगस्त को दिल्ली-लाहौर बस सेवा रद्द कर दी गई थी।

दर्जनों लोग कॉल कर पूछ चुके 
डॉ. अंबेडकर टर्मिनल (दिल्ली गेट) के एक कर्मचारी ने बताया कि अंतरराज्यीय बसों के परिचालन शुरू होने के बाद अब तक दर्जनों कॉल कर लोग पाकिस्तान जाने वाली बसों के शुरू होने के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। लोग पाकिस्तान जाने के लिए बस सेवा के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल दिल्ली की तरफ से चलने वाली दोनों वॉल्वो बसें इस समय भी डिपो में खड़ी हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार कोरोना की समस्या के बाद दिल्ली-काठमांडू के लिए चलने वाली बसें भी ठप पड़ी हैं।

केवल एक कर्मचारी काम पर 
बस अड्डे का परिचालन बंद होने के बाद यहां के कर्मचारियों को अन्य स्थानों पर ट्रांसफर कर दिया गया है। डीटीसी के कर्मचारियों के साथ-साथ यहां सुरक्षा में लगे जवानों की संख्या भी कम कर दी गई है। डिपो में केवल पास बनवाने का कामकाज हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें