फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की नई साजिश, जम्मू-कश्मीर में आतंकी भेजने के लिए एलओसी पर बनाए 30 लॉन्चपैड

Wed, 11 Sep 2019 10:05 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत के खिलाफ वैश्विक मंच पर अपना दावा मजबूत न कर पाने के बाद पाकिस्तान ने फिर से आतंक का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को हाल ही में मिली जानकारी यह बताती है कि पाकिस्तान ने एलओसी (नियंत्रण रेखा) पर करेनस गुरेज और गुलमर्ग में आतंकियों को भेजने के लिए 30 लॉन्चपैड बनाए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान और पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को इन लॉन्चपैड से भेज रही है। सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान से भी आतंकी एलओसी की ओर लाए जा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिर 230 से 280 आतंकियों को एलओसी की ओर लाया जा रहा है। 

पिछले सप्ताह, दो पाकिस्तानी आतंकी डंगेरपुरा में फल व्यापारी हमीदुल्लाह राठेर के घर में घुल आए थे और उसके परिवार पर खुली फायरिंग कर दी थी। इसमें हमीदुल्लाह की ढाई साल की बेटी उसमा और बेटा मोहम्मद इरशाद घायल हो गए थे। वहीं, लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी की आसिफ मकबूल भट के तौक पर पहचान की गई, जिसे जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें