फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक सेना की सरकार से अनबन, लगाए गंभीर आरोप

Sat, 15 Oct 2016 11:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नवाज शरीफ - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
भारतीय सेना के एलओसी पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी सेना में अनबन की खबरें आ रही हैं। इस बीच पाकिस्तानी सेना प्रमुख राहील शरीफ ने अपने टॉप कमांडरों के साथ बैठक कर देश के सैन्य और असैन्य नेतृत्व के बीच तनाव की खबर लीक करने का आरोप नवाज शरीफ की सरकार पर लगाया। 
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ की अध्यक्षता में रावलपिंडी जनरल हेडक्वार्टर्स में हुई बैठक के बाद सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री के घर पर हुई बैठक के बाद प्रतिभागियों ने फर्जी और मनगढ़ंत खबर दी। यह चिंता का विषय है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन माना।

सेना के इस बयान का मतलब निकाला जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक की खबर को डॉन को लीक करने के लिए सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेदार मानती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पाकिस्तानी अखबार ने छापी थी खबर

पाकिस्तान की सेना इन दिनों दक्षिणी पंजाब के इलाक़े में सिंध नदी के एक टापू पर बदमाशों से जूझ रही - फोटो : Reuters
बताते चलें कि पाकिस्तानी अखबार डॉन ने पिछले हफ्ते एक खबर में कहा था कि हक्कानी नेटवर्क, लश्कर-ए-तैयबा और तालिबान जैसे आतंकी संगठनों को सेना के परोक्ष समर्थन को लेकर असैन्य सरकार और सैन्य प्रतिष्ठान के बीच तनातनी हुई थी। इसके बाद इस रिपोर्ट के देने वाले पत्रकार सायरिल अलमिदा के पाकिस्तान से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई थी। 

इसके बाद  प्रधानमंत्री नवाज शरीब ने छह अक्टूबर को खबर आने के बाद से किसी तरह की अनबन से इनकार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें