फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर तेज हुई पाक सेना की हलचल, सीमा पार गाड़ियों की आवाजाही बढ़ी

Tue, 16 Jun 2020 09:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

एक ओर भारत वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी पर चीन से निपट रहा है तो दूसरी ओर पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा यानी एलओसी पर पाकिस्तान सेना ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। जानकारी के मुताबिक एलओसी पर पाक सेना की हलचल तेज हुई है और सीमा पार गाड़ियों की आवाजाही भी बढ़ी है। 

विज्ञापन


पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के उस पार दो दिन से पाकिस्तानी सेना की हलचल काफी बढ़ गई है। पाकिस्तानी सेना की गाड़ियों के काफिले आते देखे जा रहे हैं। गाड़ियां हेडलाइट बंद कर आगे बढ़ रही हैं। सूत्रों का कहना है कि चीन के साथ गलवां घाटी में हिंसक झड़प के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें बढ़ सकती हैं।

चीन की शह पर पाकिस्तान नापाक हरकत कर सकता है। आने वाले दिनों में नियंत्रण रेखा पर बैट हमलों के प्रयास में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए पाकिस्तानी सेना कुछ दिन से सैन्य गतिविधियां बढ़ा रही है। हालांकि नियंत्रण रेखा पर मुस्तैद भारतीय सेना हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें