फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan-Afghanistan: PAK सेना ने तालिबान पर घुसपैठ कराने का लगाया आरोप, दोनों देशों में फिर तेज हुआ तनाव

Sat, 29 Nov 2025 04:16 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan Afghanistan Tensions Escalates: पाकिस्तान सेना ने आरोप लगाया है कि अफगान तालिबान सीमा पर फायरिंग कर आतंकियों और तस्करों को घुसपैठ में मदद दे रहा है। आईएसपीआर प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि हमले समन्वित तरीके से किए जाते हैं। 
विज्ञापन
पाकिस्तान और अफगानिस्तान का झंडा - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। पाकिस्तान सेना ने आरोप लगाया है कि अफगान तालिबान देश में आतंकियों की घुसपैठ में मदद कर रहा है। सेना का दावा है कि अफगान सीमा चौकियां न सिर्फ पाकिस्तानी पोस्टों पर फायरिंग कर रही हैं बल्कि इस दौरान आतंकियों और तस्करों को सीमा पार कराने के लिए कवर भी दे रही हैं।

विज्ञापन


आईएसपीआर प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में यह गंभीर आरोप लगाए। उनके अनुसार, अफगान तालिबान की तरफ से सीमा पर तैनात पाकिस्तानी पोस्टों पर फायरिंग की जाती है और उसी समय आतंकियों व तस्करों को खाली जगहों से पाकिस्तान में प्रवेश कराया जाता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सीमा चौकियां आमतौर पर परस्पर सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं, लेकिन मौजूदा हालात इससे बिल्कुल अलग हैं।

सीमा पर फायरिंग
उन्होंने कहा कि सीमा पर होने वाले हमले बेहद समन्वित होते हैं। फायरिंग का मकसद आतंकियों को पार कराना और तस्करों की गाड़ियों को आगे बढ़ाना होता है। उन्होंने दावा किया कि कई बार पोस्टों पर हमला कर नीचे से तस्करों के वाहन गुजारे जाते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- टूटी सड़कें, 145 मौतें और 36 लाख लोग प्रभावित...; थाईलैंड की बाढ़ ने दिखाई त्रासदी की तस्वीर

सीमा की सुरक्षा में चुनौतियां
प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान-अफगान सीमा 2,500 किलोमीटर लंबी है, जहां पाकिस्तान ने 15 से 25 किलोमीटर की दूरी पर सैन्य चौकियां बनाई हैं। उन्होंने कहा कि इतनी लंबी सीमा को पूरी तरह सील करना संभव नहीं है, जैसा कि अमेरिका भी मैक्सिको सीमा पर नहीं कर पाया। इस कारण अवैध घुसपैठ को पूरी तरह रोकना चुनौती है।

आतंकवाद विरोधी अभियान
उन्होंने बताया कि 4 नवंबर से अब तक 4,910 खुफिया आधारित अभियानों (IBOs) को अंजाम दिया गया है, यानी औसतन रोज 233 अभियान। इन अभियानों में 206 आतंकियों को ढेर किया गया। जनवरी से अब तक 67,023 अभियान चलाए गए, जिनमें से 53 हजार से अधिक बलूचिस्तान और 12,800 से ज्यादा खैबर पख्तूनख्वा में हुए।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि जनवरी से अब तक 4,729 आतंकी घटनाएं हुईं। पाकिस्तान ने फिर कहा कि अफगान तालिबान टीटीपी को सुरक्षित पनाह दे रहा है, जिससे दोनों देशों के संबंध बिगड़ते जा रहे हैं। दोनों के बीच पिछले महीने संघर्षविराम की बात हुई थी, लेकिन पाकिस्तान का कहना है कि यह तभी प्रभावी होता जब अफगान तालिबान हमले रोकता, जो नहीं हुआ।


अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें