फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनामा गेट: शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ SC ने पूरी की सुनवाई

Sat, 22 Jul 2017 08:27 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
nawaz sharif
विज्ञापन
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ चल रहे हाई प्रोफाइल पनामा पेपर्स के तहत कथित भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई खत्म कर दी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला नवाज के राजनीतिक भविष्य को खतरे में डाल सकता है।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई कर रही तीन जजों को पीठ, जस्टिस एजाज अफजल, जस्टिस शेख अजमत सईद और जस्टिस एजाजुल एहसान ने फैसले की तारीख की घोषणा नहीं की है। जस्टिस सईद ने बताया कि फैसला सुनाते वक्त कोर्ट किसी कानून को नजरअंदाज नहीं करेगा। उन्होंने कहा, अदालत याचिकाकर्ताओं व प्रतिक्रिया देने वालों के मौलिक अधिकारों के प्रति सजग हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल पनामा पेपर्स लीक में नवाज शरीफ व उनके परिवारवालों के नाम का खुलासा होने के बाद से ही पाकिस्तान में विपक्षी दलों की ओर से प्रधानमंत्री पद से शरीफ को हटाए जाने की मांग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें