फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने यूएन में उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत ने कहा- ‘मियां की दौड़ मस्जिद तक’ 

Sun, 17 Sep 2017 08:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे को उठाने की बात की है। इस पर चुटकी लेते हुए भारत के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि जिस मुद्दे पर दशकों से संयुक्त राष्ट्र में चर्चा नहीं हुई है।
विज्ञापन


उस पर इस्लामाबाद का यह फैसला ‘मियां की दौड़ मस्जिद’ जैसा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने कहा भारत का ध्यान प्रगतिशील, अग्रोन्मुखी एजेंडे पर है।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर मुद्दे को उठाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘हमनें अपने रूख के बारे में स्पष्ट कर दिया है जो प्रगतिशील, आगे की तरफ देखने से जुड़ी है।
विज्ञापन


पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र में आमने-सामने हो सकते हैं भारत पाक के विदेश मंत्री

हम अपने लक्ष्यों को लेकर दूरदर्शी हैं। दूसरी तरफ ऐसे देश हैं जो अतीत के मुद्दों की बात कर रहे हैं वो बीते हुए कल में जीने वाले लोग हैं।’

उन्होंने कहा, ‘अगर वे (पाकिस्तान) ऐसे मुद्दे पर ध्यान देते हैं, जो संयुक्त राष्ट्र में दशकों से चर्चा की मेज से दूर रहा है, तो ठीक है। उनके लिए यह मियां की दौड़ मस्जिद तक जैसा है।’

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। वहीं भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 23 सितंबर को महासभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से यह बयान आया था कि अब्बासी संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दा उठाएंगे। अकबरूद्दीन ने इसी पर टिप्पणी की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें