दिग्विजय सिंह के बाद अब कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। पीएम के जन्मदिन पर मनीष तिवारी ने आपत्तिजनक ट्वीट किया।
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पीएम मोदी का नाम लेते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। ट्वीट में पीएम को लेकर मनीष तिवारी ने ऐसे गंदे, अश्लील शब्दों का प्रयोग किया है जिनका जिक्र यहां नहीं किया जा सकता है।
दरअसल मनीष तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट से पीएम नरेंद्र मोदी से संबधित एक विडियो शेयर किया। विडियो में मोदी किसी दूसरे देश के राष्ट्रगान के दौरान चलते हुए दिखाए दे रहे हैं। विडियो शेयर करने के बाद दीपक कुमार सिंह नाम के यूजर ने इस पर आपत्ति जताते हुए तिवारी को तीखा जवाब दिया।
The Hon'ble Prime Minister of India & the National Anthem of India - Must watch pic.twitter.com/PMVgVw7CYY
— Manish Tewari (@ManishTewari) September 17, 2017
दीपक कुमार ने ट्वीट में लिखा कि '' आप मोदी को देशभक्ति न सिखाइए... चा...चा? उन्हें महात्मा गांधी भी नहीं सिखा सकते। मोदी के डीएनए में..बस आप कितने नीचे गिर सकते हो देख लिया।''
Aap modi ko desbhakti Na sikhaye cha-cha? Unhe mahatma Gandhi v nhi sikha skate .Modi ke DNA may..Bus aap kitna niche gir sakte ho dekh lia😊
— Deepak Kumar Singh (@DeepakK71306265) September 17, 2017
इस पर मनीष तिवारी भड़क गए और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जवाब दिया और मोदी के फॉलोवर्स को भक्त कहकर संबोधित करते हुए अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। तिवारी ने अपने ट्वीट में लिखा कि "इसको कहते हैं #$#$.. को भक्त बनाना और भक्तों पर परमानेंट #$#$.. बनाना। उन्हें महात्मा भी देशभक्ति नहीं सिखा सकते।''
मनीष तिवारी ने दीपक कुमार सिंह के ट्वीट की उस लाइन का मजाक उड़ाया जिसमें उसने कहा था कि नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी भी देशभक्ति नहीं सिखा सकते हैं।
दूसरी ओर इससे पहले पीएम मोदी के लिए कुछ इसी तरह का ट्वीट कर चुके दिग्विजय ने रविवार को ट्वीट के माध्यम से पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामना तो दी, मगर इसके साथ ही तंज करना भी नहीं भूले।
My best wishes to Modi ji on his birthday. May Almighty give him wisdom to admit his mistakes and correct them.— digvijaya singh (@digvijaya_28) September 17, 2017
उन्होंने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं, भगवान उन्हें उनकी गलतियों को स्वीकारने और उसे ठीक करने की बुद्घि दे। दिग्विजय पहले भी पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों वाला ट्वीट कर चुके हैं। विवाद बढ़ने पर उन्होंने अपना ट्वीट मानने से इंकार करते हुए कहा था कि उन्होंने किसी के ट्वीट को रीट्वीट किया है।
A word of advice to Modiji
"It takes guts and humility to admit mistakes. Admitting "we are wrong is courage, not weakness."
-Roy T Bennet— digvijaya singh (@digvijaya_28) September 17, 2017
वहीं तिवारी का ट्वीट सामने आते ही हंगामा खड़ा हो गया, भाजपा ने मनीष तिवारी के ट्वीट की कड़ी आलोचना की। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि हम मनीष तिवारी को जानते हैं, वह एक समझदार इंसान हैं। लेकिन लगता है उन्हें कांग्रेस के अर्द्धसाक्षर नेताओं से ऐसा करने के लिए कहा गया है। वे लोग बीजेपी को मजबूत बनते देख दुखी हो रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि, "यह बहुत दुखद है। कांग्रेस इतने वर्षों तक सत्ता में रही है और मनीष तिवारी एक वकील हैं, पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री हैं और कांग्रेस के आधिकारिक प्रवक्ताओं में से एक हैं। ऐसे में जब इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया जाता है, तो बहुत दुख होता है कि राजनीति का स्तर आखिर कांग्रेस में कहां चला गया है।"