फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को डोभाल की दो टूक, कहा- टूट चुका है हमारे सब्र का बांध

Tue, 04 Oct 2016 08:48 AM IST
गुंजन कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pakistan border - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत दोभाल ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल नसीर जंजुआ को दो टूक कहा है कि उड़ी आतंकी हमले ने भारत के सब्र का बांध तोड़ दिया। दोनों देशों  के बीच बढ़ते तनाव के बीच जंजुआ की ओर से आए फोन पर बातचीत में दोभाल ने कहा कि आज जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए भारत जिम्मेदार नहीं है। दोभाल ने यह भी साफ कर दिया कि अगर पाकिस्तान चाहे तो रिश्ते फिर तनाव रहित हो सकते हैं। गेंद अब पाकिस्तान के पाले में है। 
विज्ञापन


उच्चपदस्थ सरकारी सूत्रों ने बताया कि जंजुआ का फोन रविवार देर शाम आया था। खास बात है कि दोनों एनएसए की बातचीत केकुछ घंटे बाद बारमुला में पाक समर्थित आतंकियों ने एक बार फिर हमला बोल दिया। उधर पाकिस्तान से आ रही खबरों केमुताबिक पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों केसलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि दोनों देशों के एनएसए संपर्क में हैं और तनाव कम करने पर राजी हैं। 

 
विज्ञापन

pakistan border - फोटो : PTI
उड़ी हमले के बाद पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्पेशल फोर्स के सर्जिकल स्ट्राईक केपीछे दोभाल का कड़ा रुख  माना जा रहा है। सूत्रों  केमुताबिक एनएसए ने प्रधानमंत्री को सलाह दी थी कि उड़ी हमले को अनदेखा करना सामरिक और कूटनीतिक लिहाज से ठीक नहीं। इस सिलसिले में कूटनीतिक आक्रामकता के साथ साथ पाकिस्तानी सीमा पर भी कड़ा रुख अख्तियार करने का फैसला लिया गया। 

गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में रुस  के उफा में हुए एससीओ सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ के बीच हुई मुलाकात में संबंध  सुधारने केलिए कुछ अहम फैसले लिए गए थे। इनमें एक फैसला था कि दोनों एनएसए आपस में बातचीत कर आतंकवाद को खतम करने का रास्ता निकालेंगे। इस फैसले केबाद दोनों एनएसए लगातार संपर्क में रहे और एजेंडे पर कई गंभीर कदम भी उठाए गए। सूत्रों के मुताबिक कश्मीर में हिजबुल आतंकी बुरहान बानी की मौत के बाद उपजे हालात में सबकुछ रुक गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें