फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधु जल संधि का उल्लंघन कर रहा पाक : भारत 

Sun, 17 Jul 2016 04:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारत ने शनिवार को कहा कि दो बांधों के निर्माण के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय पंचाट ले जाने का निर्णय कर पाकिस्तान सिंधु जल संधि का उल्लंघन कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि पाकिस्तान मुद्दे का द्विपक्षीय हल निकालने की बजाय इसे तीसरे पक्ष के पास ले जाकर 1960 की संधि के प्रावधानों का उल्लंघन कर रहा है।
विज्ञापन


बकौल स्वरूप, ‘पाकिस्तान के जल एवं ऊर्जा सचिव जब 14-15 जुलाई को नई दिल्ली के दौरे पर थे तो उन्हें यह बात स्पष्ट कर दी गई थी कि यह दो जल विद्युत परियोजनाओं से संबंधित है। इनमें से एक झेलम की सहायक नदियों पर बन रही 330 मेगावाट क्षमता की किशनगंगा परियोजना है और दूसरी चेनाब नदी पर 850 मेगावाट की रात्ले परियोजना है।

सरकारी स्तर पर दोनों पक्षों ने अपने-अपने विचार रखे। हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान इस मसले में हमारे सुझावों के पीछे के कारण पर गौर करेगा।’ इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान के जल एवं ऊर्जा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय पंचाट में ले जाने का एलान किया। उन्होंने बांधों की डिजाइन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे पाकिस्तान की ओर पानी का प्रवाह प्रभावित हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें