पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल राहिल शरीफ ने चीनी नेतृत्व से मुलाकात कर उसे महत्वाकांक्षी चीनी-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) को पूर्ण सुरक्षा देने का भरोसा दिया। 46 बिलियन डॉलर (करीब 3 हजार अरब रुपये) का यह गलियारा अशांत बलूचिस्तान प्रांत से होकर गुजरता है।
दो दिवसीय चीन यात्रा पर आए जनरल शरीफ ने सोमवार को प्रधानमंत्री ली के कियांग और सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के उपाध्यक्ष फेन चांगलोंग से मुलाकात की। चांगलोंग चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के शीर्ष पदाधिकारी हैं, इसके प्रमुख राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं।
ली से बातचीत के दौरान शरीफ ने चीन-पाकिस्तान की गहरी दोस्ती की सराहना की और जोर दिया कि पाकिस्तान को सीपीईसी की उपलब्धियों से उम्मीदें हैं। साथ ही इसके लिए सहयोग और सुरक्षा को तैयार है।