फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Siddique Case: पाकिस्तान से ड्रोन से भेजी गईं बंदूकें? बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में सामने आई नई जानकारी

Fri, 25 Oct 2024 09:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Baba Siddique Case: मुंबई पुलिस ने कहा कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में तीन नहीं बल्कि चार बंदूकें इस्तेमाल की गई थीं। एक और बंदूक हाल ही में बरामद की गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ये बंदूके पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई थीं।
विज्ञापन
बाबा सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में तीन नहीं बल्कि चार बंदूकें इस्तेमाल की गई थीं। एक और बंदूक हाल ही में बरामद की गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ये बंदूके पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई थीं। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर को बांद्रा पूर्व में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास हुई थी। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली। मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीन आरोपी फरार हैं। 

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के गुरमेल बलजीत सिंह, उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप और वांछित आरोपी शिव कुमार गौतम ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई। पुणे के प्रवीण लोनकर के भाई शुभम का संबंध भी लॉरेंस बिश्नोई से बताया जा रहा है। शुभम और अन्य वांछित आरोपियों ने इस हत्या की साजिश रची और शूटरों को हथियार मुहैया कराए। शूटरों ने सिद्दीकी की सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारी पर मिर्ची पाउडर फेंकने के बाद उन्हें गोली मारी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पुणे के एक कबाड़ व्यापारी हरीश कुमार निषाद ने इस अपराध के लिए वित्तीय मदद प्रदान की। मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम और अन्य मुख्य आरोपी शुभम लोनकर और मोहम्मद जीशान अख्तर अभी फरार हैं। जीशान अख्तर अन्य सभी आरोपियों के संपर्क में था और उसने उन्हें काम के लिए बड़ा पैसा और विदेश यात्रा का वादा किया था। दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात संदिग्ध शूटरों को गिरफ्तार किया है, जो राजस्थान में किसी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। 

बिश्नोई गैंग हत्या, वसूली और हथियारों की तस्करी सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। पिछले कुछ वर्षों में उसकी गतिविधियां बढ़ी हैं। 

आरोपी के घर से पिस्तौल और गोलियां बरामद: पुलिस
एक अधिकारी ने यह भी बताया कि पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों में से एक राम कन्नौजिया के किराए के घर से पुलिस ने एक पिस्तौल और तीन गोलियां बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि कन्नौजिया पिछले एक साल से राजगढ़ जिले के पनवेल शहर के पलास्पे इलाके में किराए के घर में रह रहा था। 

विज्ञापन

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें