सरकार पाकिस्तान-चीन सीमा पर पहरा और सख्त करने की तैयारी में है। सरहद की रक्षा करने वाले दो महत्वपूर्ण बलों
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के लिए 15 नई बटालियनें खड़ी करने पर विचार हो रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सरकार बीएसएफ के लिए छह और आईटीबीपी के लिए नौ नई बटालियनें खड़ी करने पर ‘सक्रियता से विचार’ कर रही है। प्रत्येक बटालियन में 1,000 ऑपरेशनल जवान और अधिकारी होते हैं।
बीएसएफ में मौजूद सूत्रों ने बताया कि बल की योजना नई इकाई को मंजूरी देकर संख्या बल बढ़ाने की है, ताकि उन्हें असम और पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से लगी सीमा पर तैनात किया जा सके। वहीं भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा, खासतौर पर पंजाब और जम्मू क्षेत्रों में सीमा की प्रभावी ढंग से पहरेदारी के लिए भी जवानों की आवश्यकता है।
पढ़ें- 18 हजार फीट और -30 डिग्री तापमान, हिमालय पर ऐसे तैनात हैं हमारे ITBP के जवान