फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC विवाद: दिल्ली बार एसो. ने बताया 'काला दिवस', नहीं सुलझा विवाद तो सड़कों पर उतरेंगे

Sun, 14 Jan 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठतम जजों ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस के बाद चार वरिष्ठतम जजों के प्रेस कॉन्फ्रेंस और चीफ जस्टिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने के बाद न्यायपालिका पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस करनेवाले जजों ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में कोई संकट नहीं है और समाधान जल्द निकल जाएगा। लेकिन दिल्ली की सभी जिला अदालत बार एसोसिएशन की समन्वय समिति और दिल्ली बार एसोसिएशन ने इस मामले पर अपना बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि चीफ जस्टिस को पहले ही मामले का समाधान करना चाहिए था और भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो इसके लिए कोई व्यवस्था बनानी चाहिए। दिल्ली बार एसोसिएशन ने तो मामले के जल्द समाधान नहीं होने पर सड़कों पर उतरने की धमकी दे डाली है। 
विज्ञापन


दिल्ली बार एसोसिएशन ने कहा है कि, 'यह अपनी तरह की पहली घटना थी और हम सबके लिए एक 'काला दिवस' था। भारत के चीफ जस्टिस को इस मामले को पहले ही निपटना चाहिए था। उन्हें स्थिति को संभालने के लिए एक बैठक बुलानी चाहिए थी।' 
 


दिल्ली की सभी जिला अदालत बार एसोसिएशन की समन्वय समिति का कहना है कि, 'हम मानते हैं कि भारत के माननीय चीफ जस्टिस को अदालत की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए थी और 4 वरिष्ठ न्यायाधीशों की शिकायतों को भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश द्वारा तुरंत संबोधित किया जाना चाहिए था।' 
विज्ञापन


समन्वय समिति ने कहा है कि, 'भारत के लोगों को इस पवित्र संस्थान पर बहुत विश्वास है और उस विश्वास को किसी भी व्यक्ति के किसी भी कृत्य से नहीं छुआ जाना चाहिए और किसी भी कीमत पर न्यायिक अनुशासन बकरार रखा जाना चाहिए। 
 
 
विज्ञापन

​दिल्ली बार एसोसिएशन की सड़क पर उतरने की धमकी

सुप्रीम कोर्ट
समन्वय समिति ने कहा, 'हम भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के सभी अन्य न्यायाधीशों से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी अदालतों को व्यवस्थित करें। हमारा मानना है कि इस तरह के मुद्दों को हल करने के लिए कोई कानूनी व्यवस्था नहीं थी इसलिए यह घटना हुई।' 
 

दिल्ली बार एसोसिएशन के अन्य सदस्य ने कहा है कि, 'यदि मामले 7 से 10 दिनों में नहीं सुलझता है तो हम भारत के सभी बार एसोसिएशन के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे। और जरूरत पड़ी तो हम लोगों को जागरूक करने के लिए सड़कों पर भी उतरेंगे। 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें